Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माल लुटे सरकार का —— खेले होली,कदमा में 72 के स्थान पर मिले मात्र 54 सफाईकर्मी
    Breaking News Headlines कारोबार जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    माल लुटे सरकार का —— खेले होली,कदमा में 72 के स्थान पर मिले मात्र 54 सफाईकर्मी

    जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक के निर्देश पर समर्थकों ने किया औचक निरीक्षण जेएनएसी के सिटी मैनेजर भी कम सफाईकर्मियों पर न दे सके जवाब
    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    माल लुटे सरकार का —— खेले होली,कदमा में 72 के स्थान पर मिले मात्र 54 सफाईकर्मी

    जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक के निर्देश पर समर्थकों ने किया औचक निरीक्षण जेएनएसी के सिटी मैनेजर भी कम सफाईकर्मियों पर न दे सके जवाब

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को कहा कि जमशेदपुर/मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत मुख्य सड़कों, नालियों की सफाई करने तथा कचरा उठाने के काम में लम्बे अरसे से कोताही बरती जा रही है। दोनों ही नगरपालिकाओं में इस काम के लिए प्रतिमाह लाखों रूपये खर्च हो रहे हैं, परन्तु सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं है। जो ठेकेदार इस काम के लिए नगरपालिकाओं द्वारा बहाल किये गये हैं और इन ठेकेदारों को जितनी संख्या में सफाई कर्मियों को प्रतिदिन रखना है, वे उससे काफी कम संख्या में सफाई कर्मियों की तैनाती क्षेत्र में कर रहे हैं, जबकि इसके लिए ठेकेदार पूरा पैसा ले रहे हैं। मानगो नगर निगम के नगर आयुक्त और जेएनएसी के उप नगर आयुक्त यह सुनिश्चित करें कि उनके विधानसभा क्षेत्र में सभी सड़कों और गलियों की सफाई तत्परता से हो तथा वहां से प्रतिदिन कचरा उठाया जाय।

    यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि उन्होंने अपने सहयोगियों को निर्देश दिया है कि वे इस बात कि पूरी छानबीन लगातार करें कि ठेकेदारों को जितनी संख्या में सफाईकर्मी रखना है, उतनी संख्या में सफाईकर्मी क्षेत्र में कार्यरत हैं अथवा नहीं। इस सिलसिले में गुरुवार को जेएनएसी के अंतर्गत कदमा क्षेत्र में सहयोगियों ने सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया और पाया कि वहां के लिए ठेकेदार द्वारा कुल 72 महिला और पुरूष सफाईकर्मियों को तैनात करने का प्रावधान है, परन्तु औचक निरीक्षण में वहाँ केवल 54 सफाईकर्मी ही पाये गये। इस औचक निरीक्षण में जेएनएसी के सिटी मैनेजर भी साथ थे। वे इस संबंध में कोई जवाब नहीं दे सके कि क्यों 72 सफाई कर्मियों की जगह केवल 54 सफाईकर्मी ही काम पर आए हैं?

    श्री राय ने कहा कि सफाई व्यवस्था में मानगो नगर निगम प्रतिमाह करीब 30 लाख रूपये खर्च कर रहा है। सफाई कार्य के लिए मानगो नगर निगम में 14 ठेकेदार बहाल हैं और सभी ठेकेदारों को मिलाकर रोजाना 300 सफाईकर्मी क्षेत्र में तैनात होने चाहिए परंतु सफाईकर्मियों की तैनाती कम संख्या में रहने के कारण इस क्षेत्र से गंदगी पसरे रहने और सफाई नहीं होने की सूचनाएँ जनता की ओर से लगातार मिल रही हैं।

    जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक ने कहा कि उन्होंने दोनों ही नगरपालिकाओं से ठेकेदारों द्वारा सफाई कार्य में लगाये गये कर्मियों की क्षेत्रवार सूची मांगी है। इससे यह भी पता चलेगा कि जो सफाईकर्मी कार्यरत है, उनके पीएफ और ईएसआई मद में राशि की कटौती होती है अथवा नहीं।

     

    कदमा में 72 के स्थान पर मिले मात्र 54 सफाईकर्मी माल लुटे सरकार का ------ खेले होली
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपिता महात्मा गांधी को बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा सहित प्रखंड कर्मियों ने दिया श्रद्धांजलि
    Next Article दलमा वन्य आश्रिय गृह क्षेत्र के जंगलो मे घूम रहा है बाघ जिसको लेकर वन विभाग की टीम भी अलर्ट मोड पर

    Related Posts

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.