Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व सांसद, उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मेले में लगे स्टालों का किया निरीक्षण
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड संथाल परगना

    पूर्व सांसद, उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मेले में लगे स्टालों का किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 28, 2025Updated:January 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गांधी मैदान, जामताड़ा में आयोजित 02 दिवसीय कृषि मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का पूर्व सांसद गोड्डा, श्री फुरकान अंसारी, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण ने किया दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ*_

    पूर्व सांसद, उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मेले में लगे स्टालों का किया निरीक्षण

    किसान समूहों के बीच केसीसी ऋण, नौका एवं अन्य कृषि उपकरणों का किया गया वितरण

    आज दिनांक 28.01.2025 को जिले के गांधी मैदान, जामताड़ा में 02 दिवसीय कृषि मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पूर्व सांसद, श्री फुरकान अंसारी, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, माननीय सांसद प्रतिनिधि, माननीय विधायक प्रतिनिधि, जिप सदस्य, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इससे पूर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य को शॉल एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।

    वहीं पूर्व सांसद, उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मेले में फसल प्रदर्शनी एवं सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया। कृषि विभाग द्वारा सब्जी और फल की प्रदर्शनी लगाया गया था। वहीं किसान मेला में सहकारिता, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, गव्य विकास, लीड बैंक द्वारा स्टॉल लगा कर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गयी।

    *_जामताड़ा जिला कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है – पूर्व सांसद_*

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद श्री फुरकान अंसारी ने बताया कि भारत कृषि प्रधान देश है। किसान को यहां मजबूत करना है तभी देश आगे बढ़ेगा। इसके लिए कृषि विभाग की ओर कई प्रयास किए जा रहे है। इसका लाभ उठाने की जरूरत है। जामताड़ा जिला कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। किसान अब कृषि में रुचि ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा दी जा लाभकारी योजनाओं का लाभ आवश्य लें और स्वयं को कृषि के क्षेत्र में आत्म निर्भर करें। उन्होंने महिलाओं की कृषि क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

    _*कृषि विभाग की सभी योजनाओं से लोगों को अवगत कराएं अधिकारी – उपायुक्त*_

    वहीं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने कहा कि किसान स्टाल के माध्यम से कृषि के सभी विभागों से जानकारी लें। यहां रियायत पर सभी योजनाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी किसानों की सहायता को सदैव तत्पर है। आप लोग अपनी अहर्ता के अनुसार योजनाओं का बेहिचक लाभ लें। वहीं उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कृषि विभाग की सभी योजनाओं से लोगों को अवगत कराएं। उन्हेें योजनाओं का लाभ दें।

    _*केसीसी ऋण एवं कृषि उपकरणों को किसानों के बीच किया गया वितरित*_

    कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद, उपायुक्त, उप विकास आयुक्त एवं जनप्रतिनिधि गण के द्वारा तीन किसान समूहों के बीच केसीसी ऋण के अलावा कृषि उपकरणों रोटावेटर तथा पशुपालन के अंतर्गत गव्य विकास के माध्यम से कई लाभुकों के बीच पशुधन केवल वितरण किया

    *_इस मौके पर_* उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार,माननीय विधायक प्रतिनिधि श्री परेश यादव, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती रितु रंजन, भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्री रिजवान अंसारी के अलावा विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी कर्मी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

    *===================*
    *”बच्चों को पढ़ाने की लो राह, बंद करो ये बाल विवाह”*
    *===================*
    🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹
    *टीम पीआरडी जामताड़ा*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा कॉलोनी कचरा मुक्त नहीं हुआ तो प्रखंड से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक होगा आंदोलन : सुनील गुप्ता
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास तथा उद्योग विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Related Posts

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    June 17, 2026

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    June 17, 2026

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.