Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास तथा उद्योग विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड संथाल परगना

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास तथा उद्योग विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास तथा उद्योग विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने दिए कई जरूरी दिशा निर्देश

    आज दिनांक 28.01.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में उनके आवासीय कार्यालय में श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास तथा उद्योग विभाग अंतर्गत कार्यान्वित योजनाओं/कार्यों के प्रगति का समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त जिला नियोजन कार्यालय में निबंधित युवाओं की संख्या, रोजगार मेला का आयोजन, स्थानीय को रोजगार, लाइब्रेरी फैसिलिटी, निबंधित श्रमिकों, उनको मिलने वाले लाभ, असंगठित कर्मकार के अलावा कौशल विभाग के तहत युवाओं के कौशल को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे कार्यों, बिरसा योजना एवं कैरियर काउंसलिंग के अलावा उद्योग विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं में लक्ष्य के विरुद्ध अद्यतन प्रगति की जानकारी ली।

    बैठक में बताया गया कि कुल 7780 बेरोजगार युवाओं के द्वारा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया है। बताया कि इस वर्ष में कुल 6 रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें कुल 526 युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार जॉब प्लेसमेंट मिले। वहीं बताया गया कि नियोजनालय में लाइब्रेरी का नियमित संचालन हो रहा है प्रतिदिन 15-20 युवा अध्ययन करते हैं। वहीं उपायुक्त ने स्किल डेवलपमेंट को युवाओं को नए एवं रोजगारपरक ट्रेड में प्रशिक्षित करने हेतु उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ताकि उन्हें रोजगार मिले एवं आर्थिक रूप से सशक्त हो सके।

    इसके अलावा श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अलावा निबंधित लाभुकों को मेधावी पुत्र पुत्री छात्रवृति योजना, मातृत्व प्रसुविधा योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु/ दुर्घटना सहायता योजना, निर्माण श्रमिक सेफ्टी किट योजना के तहत लाभान्वित लाभुकों के संदर्भ में जानकारी ली एवं विभिन्न बिंदुओं पर जरूरी दिशा निर्देश दिया। वहीं उद्योग विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा कर लक्ष्य के विरुद्ध अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया।

    _*इस मौके पर*_ जिला नियोजन पदाधिकारी श्री प्रशांत टुडू, श्रम अधीक्षक,UNDP श्री कुलदीप कुमार सिंह, उद्योग विभाग के संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व सांसद, उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मेले में लगे स्टालों का किया निरीक्षण
    Next Article सरस्वती पूजा को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

    Related Posts

    यूसील कॉलोनी में जर्जर क्वार्टर बने ‘मौत का घर’, मरम्मत की मांग तेज

    April 12, 2026

    तुरामडीह माइंस के गोद में अवस्थित होने के बावजूद डीएमएफटी फंड से विद्यालय का निर्माण नहीं, दर्जन भर विद्यालय जर्जर

    April 12, 2026

    जयप्रकाश उद्यान के पास चेकडैम निर्माण के लिए मेयर से मिला नासस का प्रतिनिधिमंडल

    April 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील कॉलोनी में जर्जर क्वार्टर बने ‘मौत का घर’, मरम्मत की मांग तेज

    तुरामडीह माइंस के गोद में अवस्थित होने के बावजूद डीएमएफटी फंड से विद्यालय का निर्माण नहीं, दर्जन भर विद्यालय जर्जर

    जयप्रकाश उद्यान के पास चेकडैम निर्माण के लिए मेयर से मिला नासस का प्रतिनिधिमंडल

    आनंदमार्ग प्रचारक संघ की ओर से डायोसिस स्तरीय सेमिनार का आयोजन

    गुप्त सूचना पर कार्रवाई, अवैध बालू लदा हाईवा जब्त; चालक हिरासत में

    मानभूम चैतपर्व छऊ महोत्सव में गूंजा वीर रस, कलाकारों ने बिखेरा रंग

    आसनबनी पंचायत की एएनएम सुप्रिया दत्त को भावभीनी विदाई

    भुगतान विवाद में उग्र हुए रैयतदार, जेसीबी से तोड़ी प्लॉटिंग, बिल्डर पर वादाखिलाफी का आरोप

    तकनीकी जांच से खुला अपहरण का राज, उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद हुई नाबालिग

    SIT की सटीक कार्रवाई: पुल निर्माण कंपनी से लेवी मांगने वाला गिरोह ध्वस्त, 7 शातिर अपराधी हथियारों संग गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.