Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा संगठन होगा और भी मजबूत: सांसद विद्युत वरण महतो
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा संगठन होगा और भी मजबूत: सांसद विद्युत वरण महतो

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा संगठन होगा और भी मजबूत: सांसद विद्युत वरण महतो

    *बहरागोड़ा की जनता के सेवा में आगे भी 24 घंटा रहूंगा तत्पर : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    बहरागोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के आभार सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को बैद्यनाथ प्लेस, बहरागोड़ा में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और विशिष्ट अतिथि के रूप में बहरागोड़ा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने की और मंच संचालन बापटु साव ने किया।

    सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने संबोधन में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा संगठन और भी मजबूत होगा। गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ हर वर्ग तक पहुंच रहा है।उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत हैं। बहरागोड़ा विधानसभा चुनाव में हार से निराश होने की जरूरत नहीं है। संगठन को और मजबूत करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, अगले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में निश्चित तौर पर भाजपा की जीत होगी, और झारखंड से भ्रष्टाचार खत्म होगा।” सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि राष्ट्रीय पथ बाईपास सड़क मकर संक्रांति के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगी इसका एग्रीमेंट हो चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बहरागोड़ा ट्रामा सेंटर को चालू कराए, लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करे।

    भाजपा बहरागोेड़ा विधानसभा प्रत्याशी डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, झारखंड मुक्ति मोर्चा की भ्रष्टाचारी सरकार जल्द ही खत्म होगी। कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। हम सब मिलकर एक मजबूत संगठन तैयार करेंगे

    कार्यक्रम में उपस्थित अन्य नेताओं में जिलाध्यक्ष चंडी चरण साहू, सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, धीरेंद्र नाथ बेरा, जगन्नाथ महतो, चुनू महाली, ज्योत्स्नामई बेरा, कृष्ण पाल, गौरीशंकर महतो, उप प्रमुख रतन लाल राउत, विश्वजीत राणा, रघुनाथ दास, बाघराय मांडी, विश्वनाथ सोरेन, बबलू साव, रोहित कुइला, पार्थ महतो, अपूर्व सुंदर दास, संजय प्रहराज, मनालिसा माइती, तरुण बेरा,उत्पल पैरा,अशोक मंडल, मिहिर दलाई,रतन दास,पार्थो सारथी बेरा,समीर सेनापति,नारण मंडी,भबरंजन महतो,हराप्रसाद राउत,मानिक मंडल,देबदत्त मंडल,कबिन्द्र नाथ कुंडू,कमलेश साव,शंकर नायक,खोकन पाल,महादेब बैठा,नलिन मुंडा,बलराम सिंह मुंडा,मंजुला पलाई,नंदिता घोष,बिना पात्र,अर्चना दास,डोली मुर्मू,सत्यभामा बाला, अशोक मंडल,उत्पल पैरा, और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुसाबनी में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
    Next Article राजद कैम्प कार्यालय ग़म्हरिया में शोकसभा आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.