Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अटल जी युग पुरुष थे, उनके विचारों को नमन – काले
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    अटल जी युग पुरुष थे, उनके विचारों को नमन – काले

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अटल जी युग पुरुष थे, उनके विचारों को नमन – काले
    अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे के नारों से गूंजा काली माटी रोड।

    अटल जी ने भारत को वैश्विक मंच पर विशेष स्थान दिलाया : अभय सिंह

    अटल विचार वाहिनी का प्रयास सराहनीय – बृज भूषण

    अटल जी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करें : शैलेंद्र सिंह

    अटल जी की 100वीं जयंती पर भव्य आयोजन।

    जमशेदपुर:
    भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर ‘अटल विचार वाहिनी’ ने हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अटल जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता ‘अटल विचार वाहिनी’ के संस्थापक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने की। काले जी ने अपने संबोधन में कहा, “अटल जी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे। उनका जीवन सादगी, समर्पण और सेवा का प्रतीक है। उनकी नीतियां और विचार हम सभी को प्रेरणा देते हैं। अटल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे, जिन्होंने भारत को नई दिशा दी।”

    भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने कहा, “अटल जी ने भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने का सपना देखा और उसे साकार किया। उनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर विशेष पहचान दिलाई। उनके नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय आज भी मार्गदर्शन करते हैं।”

    शैलेंद्र कुमार सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा, “हमें अटल जी के आदर्शों और विचारों को आत्मसात कर उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि सेवा और समर्पण से हर चुनौती को पार किया जा सकता है।”

    वरिष्ठ पत्रकार बृज भूषण सिंह ने कहा कि अटल विचार वाहिनी का यह प्रयास प्रशंसनीय है।

    कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय, अंजनी पांडे, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक के कुलविंदर सिंह पन्नू, वरीय भाजपा नेत्री बिमला प्रधान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रविन्द्रजी, दिनेश कुमार मिश्रा एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी अटल जी के बहुआयामी व्यक्तित्व पर अपने विचार रखे।

    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, कुसुम पूर्ती, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा राजपति देवी, नीरु सिंह, राकेश पांडे, राम केवल मिश्रा, जगदीश मिश्रा, डॉ एन शर्मा, विष्णु देव, आर के सिंह, नरेश प्रसाद, पवन शर्मा, अजय कुमार प्रजापति, बृज बी सिंह, डॉ अमर कुमार सिंह, घनश्याम शर्मा, डी प्रसाद, रामाधार सिंह, उमाकांत सिंह, कैलाश झा, सी पी सिंह, आर सी सिंह, सुमेश चौबे, एम पी सिंह, विनोद गुप्ता, भारद्वाज तिवारी, नरेंद्र कुमार, श्याम सुंदर राव, जलेश्वर सिंह, डॉ अशोक कुमार सिंह, मनोरंजन ओझा, राजकुमार मिश्रा, सुरेंद्र प्रसाद, एस सिंह, एस डी एम करण, रामाशंकर पांडे, हीरालाल सिंह, देवेंदर तिवारी, धर्मनाथ शर्मा, महेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, उमेश सिंह, दीपक कुमार शर्मा, दयानंद सिंह, सुखविंदर सिंह, अनुपम कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, अवधेश कुमार, राकेश कुमार सिंह, वेदिता सिंह, गोपाल कृष्ण कालिंदी, रविंदर मास्टर, लोकनाथ सिंह, संजय त्रिवेदी, वीरेंदर सिंह, सतीश प्रसाद, आनंद झा, विमलेश उपाध्याय, रामायण प्रसाद गुप्ता, डॉ अजय किशोर चौबे, ह्रदयनंद तिवारी, मधुरीका महतो एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को अटल विचार वाहिनी की ओर से अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन धनुर्धर त्रिपाठी ने किया।

    कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय रहा और बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लोग उपस्थित थे।

    अटल जी युग पुरुष थे उनके विचारों को नमन - काले अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे के नारों से गूंजा काली माटी रोड। अटल जी ने भारत को वैश्विक मंच पर विशेष स्थान दिलाया : अभय सिंह अटल विचार वाहिनी का प्रयास सराहनीय - बृज भूषण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंत्री संजय प्रसाद यादव का राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में भव्य नागरिक अभिनंदन
    Next Article रघुवर दास की राजनीति में वापसी भाजपा को देगी मजबूती

    Related Posts

    *प्लेटफार्म पर धुआं देख सहमे यात्री, पिलर की वायरिंग में भड़की आग*

    October 30, 2026

    ऑनलाइन गेम में बड़े इनाम का लालच देकर ठगी, बिरसानगर से पांच आरोपी गिरफ्तार

    October 30, 2026

    बंद पड़ी श्यामलाल आयरन कंपनी से 3.5 लाख के कॉपर केबल व सामान चोरी

    October 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *प्लेटफार्म पर धुआं देख सहमे यात्री, पिलर की वायरिंग में भड़की आग*

    ऑनलाइन गेम में बड़े इनाम का लालच देकर ठगी, बिरसानगर से पांच आरोपी गिरफ्तार

    बंद पड़ी श्यामलाल आयरन कंपनी से 3.5 लाख के कॉपर केबल व सामान चोरी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में महर्षि दयानंद सरस्वती की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    300-350 रुपए क्विंटल आलू बेचने की मजबूरी, कर्ज में डूबे किसान: बाजार में 12 रुपए किलो भाव

    अनुदानित बीज और वैज्ञानिक खेती से घटेगी लागत, बढ़ेगा उत्पादन: बेगूसराय में किसान चौपाल

    चक्रवाती बारिश ने बदला रबी की खेती का गणित, गेहूं को राहत तो आलू-मटर की बुवाई पर आफत

    आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अस्पतालों को मिले सख्त निर्देश

    दो बाइकों की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, एसएच-55 पर दौलतपुर नवटोलिया के पास हुआ हादसा

    प्रखंड स्तरीय बैंकर कमिटी की बैठक में पीएमईजीपी व सूर्य घर योजना पर चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.