Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त के निर्देशानुसार चौकीदार भर्ती परीक्षा हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त के निर्देशानुसार चौकीदार भर्ती परीक्षा हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार चौकीदार भर्ती परीक्षा हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित

    22 दिसम्बर 2024 को होगी परीक्षा, रूरल एसपी, एडीसी ने ब्रीफिंग में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    22 दिसम्बर 2024 चौकीदार भर्ती की लिखित परीक्षा जिला के 13 परीक्षा केंद्रों में आयोजित किये जायेंगे। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार परीक्षा के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन हेतु प्रतिनियुक्त स्टैटिक, गश्ती, उड़नदस्ता दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई।

     

     

    ब्रीफिंग में सिटी एसपी श्री ऋषभ गर्ग, एडीसी श्री भगीरथ प्रसाद ने प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा पूर्वाहन 11 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक आयोजित किये जाएंगे। परीक्षा के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी, इसके अलावे वीडियोग्राफर की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी। परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी, प्रत्येक परीक्षार्थियों का फ्रीस्किंग किया जाएगा। उन्होने प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय से 2 घंटे पूर्व अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच जाए। बज्रगृह से परीक्षा केन्द्र तक परीक्षा संबंधी कागजात समय पर पहुंचे यह सुनिश्चत कराये। इसके अलावे परीक्षा के सफल संचालन हेतु परीक्षा नियंत्रण कक्ष संचालित रहेगा, जिसका दुरभाष नम्बर 0657-2440111 जारी किया गया है।

     

     

    परीक्षा के दौरान अफवाह की स्थिति न हो इसके लिए प्रतिनियुक्त अधिकारियों को सतर्क, सजग एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए नियंत्रण कक्ष तथा वरीय अधिकारियों को सूचित करने का निदेश दिया गया। रूरल एसपी ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों एवं उसके आस-पास शांति एवं विधि व्यवस्था के निमित पुलिस बल सदैव भ्रमणशील रहेंगे। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में महिला पुलिस की अलग से तैनाती रहेगी।

    बैठक में कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार, डीएसपी श्री भोला प्रसाद सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेल्को, गोलमुरी क्षेत्र में चला जांच अभियान, जब्त किए गए तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, लगाया गया जुर्माना
    Next Article भाजपा की कार्रवाई न केवल व्यक्तिगत नेताओं पर बल्कि हमारे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है: सुखैर भगत

    Related Posts

    जुबली पार्क में दक्षिण भारतीय समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाई नागपंचमी, नाग देवता की विशेष पूजा

    November 13, 2026

    छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क सूप और नारियल का वितरण

    November 13, 2026

    छठ के आयोजनों में शामिल हुए सरयू राय

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुबली पार्क में दक्षिण भारतीय समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाई नागपंचमी, नाग देवता की विशेष पूजा

    छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क सूप और नारियल का वितरण

    छठ के आयोजनों में शामिल हुए सरयू राय

    2100 छठव्रतियों के बीच निःशुल्क सूप एवं पूजन सामग्री का वितरण, बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता ने बढ़ाया सेवा का हाथ

    छठ महापर्व को लेकर हर्लुंग छठ घाट की हुई साफ-सफाई, पुलिस प्रशासन और शांति समिति के सदस्यों ने संभाली कमान

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.