Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई की समस्याओं को लेकर सिंहभूम चैम्बर हुआ मुखर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जुगसलाई की समस्याओं को लेकर सिंहभूम चैम्बर हुआ मुखर

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई की समस्याओं को लेकर सिंहभूम चैम्बर हुआ मुखर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जुगसलाई की समस्याओं को लेकर मुखर होते हुये जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल, भा.प्र.से. का ध्यानाकृष्ट कराते हुये इसके जल्द से जल्द निराकरण का आग्रह किया है। यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।

    अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि जुगसलाई एक बहुआबादी वाला क्षेत्र है तथा यह जमशेदपुर शहर का एक प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र भी है। लेकिन यहां व्याप्त कई समस्याओं से यहां के स्थानीय निवासियों के साथ ही विभिन्न कार्यों से जुगसलाई आने वाले लोगों को भी इन मूलभूत समस्याओं से जूझना पड़ता है।

    अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि एक मुख्य समस्या यहां फायर ब्रिगेड स्टेशन का नहीं होना भी है जिसके कारण कभी भी आगजनी की बड़ी घटना घटित होने की आशंका इस क्षेत्र के लोगों में हमेशा बनी रहती है। इसलिये उपायुक्त से आग्रह किया गया है कि जुगसलाई क्षेत्र में ही स्थल का चयन कर पूर्व में आवंटित फायर बिग्रेड की व्यवस्था की जानी चाहिए।
    उपाध्यक्ष अनिल मोदी एवं सचिव भरत मकानी का कहना है कि जुगसलाई में काफी संख्या में व्यापारिक संस्थानें एवं दुकाने अवस्थित है जिसमें अच्छी संख्या में महिला कर्मचारी भी कार्यरत हैं। लेकिन जुगसलाई क्षेत्र मेें सुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं है। इस कारण इन दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों विशेषकर महिला कर्मचारियों एवं यहां आने वाले ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिये यहां सुलभ शौचालय की अति आवश्यकता है।

    चैम्बर के अन्य पदाधिकारी उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, सचिव अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने भी उपायुक्त से अनुरोध किया है जुगसलाई में उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु जल्द से जल्द उचित कदम उठायें जायें जिससे वहां की जनता को राहत मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज नगर निकाय, जामताड़ा एवं मिहिजाम के विकास कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आहूत
    Next Article जाम से राहत के लिए बर्मामाइंस में ट्रकों की पार्किंग की अस्थायी व्यवस्था: टाटा स्टील और दुर्गा पूजा समितियों ने बैठक में लिया बड़ा फैसला, भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी एवं रामबाबू तिवारी ने जताया संतोष

    Related Posts

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    June 6, 2026

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.