Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोना देवी विश्वविद्यालय तीन दिवसीय खेल महोत्सव का हुआ समापन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सोना देवी विश्वविद्यालय तीन दिवसीय खेल महोत्सव का हुआ समापन

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोना देवी विश्वविद्यालय तीन दिवसीय खेल महोत्सव का हुआ समापन

    सोना देवी विश्वविद्यालय तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आज भव्य समापन हुआ। 10 दिसंबर से शुरू हुए खेल महोत्सव में प्रतिभागी के रूप में शामिल छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रर्दशन किया। विश्वविद्यालय प्लेग्राउंड में आयोजित विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता और नेतृत्व क्षमता का भी परिचय दिया। एकल प्रतिस्पर्धा में इन्होने अपना कौशल दिखाया। योग, रेस, शॉटपुट, जेवलिन थ्रो, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज और वॉलीबॉल जैसे खेलों में छात्र-छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। विभिन्न खेलों के विजेता प्रतिभागियों को आगामी 20 दिसंबर, 2024 को विश्वविद्यालय के वार्षिक समारोह के दौरान पुरुस्कृत किया जाएगा। इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कुलसचिव प्रो.(डॉ.) गुलाब सिंह ‘आज़ाद’ ने कहा की “जीवन में खेल- कूद का विशेष महत्व है”। यह व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। कुलपति प्रो.(डॉ.) जे. पी. मिश्रा ने छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि “जीतने के लिए हारना जरुरी है”। जीवन में आगे बढ़ने के लिए गतिशील रहना आवश्यक है। सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किये गए इस तरह के आयोजन आगे भी जारी रहेंगे। इस खेल महोत्सव के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय के खेल समिति की संयोजिका सुश्री कोमल कुमारी, डॉ.नित नैना, डॉ.नीलमणि कुमार, डॉ. कंचन सिन्हा, डॉ. डोला रॉय, श्रीमती अर्चना सिंह, श्री धीरज कुमार शर्मा, श्री राहुल कुमार शॉ, श्री किशोर महाकुर, श्री कृष्णेन्दु दत्ता, सुश्री माधवी बेहेरा, सुश्री श्रद्धा सुमन पांडा, श्रीमती अनुसुआ रॉय, श्री सिंगराय सामड, श्री किशन साह, श्री पारिजात मांझी, सुश्री सरस्वती भौमिक, सुश्री सोनल कुमारी तथा श्रीमती सोमा पात्रा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस खेल महोत्सव को सफल बनाने में विद्यार्थी समिति के कौशलेन्द्र यादव, राखी महतो, मानव बेरा, श्रेष्ठ श्रीवास्तव और इनके साथियों का सराहनीय योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेशी रोहिंग्या की अवैध घुसपैठ का स्थाई समाधान जरूरी
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में सिकल सेल एनीमिया निवारण तथा प्रबंधन तथा आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजनांतर्गत जिला शिकायत निवारण समिति की आहूत बैठक संपन्न; कई बिंदुओं पर दिए गए जरूरी दिशा निर्देश

    Related Posts

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    July 22, 2026

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    July 22, 2026

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.