Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएमएलए के तहत सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने की धमकी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पीएमएलए के तहत सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने की धमकी

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएमएलए के तहत सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने की धमकी
    सुप्रीम कोर्ट से जमानत दिलाने के नाम पर ठगे तेईस हजार रुपए
    सीतारामडेरा की महिला का रो-रो कर बुरा हाल
    जमशेदपुर। पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम ) के तहत सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी करने का भय तथा सुप्रीम कोर्ट से जमानत दिलाने के नाम पर साइबर अपराधियों ने सीतारामडेरा की महिला से तेईस हजार रुपए ठग लिए हैं।
    भुक्तभोगी महिला को ठगे जाने का एहसास तब हुआ जब वह एक परिचित वकील के पास कानूनी सलाह लेने पहुंच गई।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार सीताराम डेरा की जसबीर कौर को मंगलवार पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे एसबीआई कस्टमर केयर हेड क्वार्टर मुंबई से कॉल आया कि उसके नाम से तमिलनाडु में क्रेडिट कार्ड जारी हुआ है और एक लाख रुपए की ठगी हुई है। फिर कॉलर दिनेश चक्रवर्ती ने विनय कुमार नामक व्यक्ति से बात करने को कहा। फिर विनय कुमार का कॉल आया और उसने हैदराबाद साइबर थाने से क्लेरिफिकेशन लेटर लेने को कहा। साइबर सेल से फिर वीडियो कॉलर आया और जसबीर कौर को पुलिस वर्दी पहने व्यक्ति ने धमकी दी कि वह वीडियो कॉल पर बनी रहे क्योंकि नरेश गोयल के 536 करोड़ रुपए मनी लॉन्ड्रिंग केस मैं उसकी संहिता है और सीबीआई तथा प्रवर्तन निदेशालय के सहायक निदेशक नीरज कुमार ने गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है। जसवीर कौर को कहा गया कि वह दो घंटे के भीतर हैदराबाद पहुंचे। जब असमर्थता जाहिर की तो परिवार के सभी सदस्यों को गिरफ्तार करने की धमकी दी गई की लोकल पुलिस उसके घर पहुंच रही है। जब जसवीर कौर ने वकील से सलाह हा तथा परिवार से बात करने के लिए मोहलत मांगी। उसे फिर धमकाया गया कि वह किसी को नहीं बताएं और घर से बाहर निकलेगी तो इस मामले में पहले ही एक महिला की हत्या हो चुकी है। उसके साथ भी अनहोनी हो सकती है। फिर एक महिला अधिकारी अर्चना कुमारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट se जमानत थोड़े दिन के लिए दिलवा देते हैं इसके लिए 45 हजार रुपए लगेंगे, साथियों से वीडियो कॉल पर बने रहने के लिए कहा गया।
    जसवीर कौर ने अपनी बहन से ₹15 हजार भाई से ₹ आठ हजार अपने दो अलग-अलग खातों में मंगवाए और कॉलर द्वारा दिए गए यूपीआई पर पैसे डाल दिए। कॉलर ने उसे धमकाया कि 45000 में 23000 मिले हैं बाकी के रुपए के लिए रात में वह फोन करेगा और बुधवार की सुबह उसे पैसे देने होंगे।
    उसने परिचित वकील से सलाह ली और वकील ka संपर्क काफी देर बाद कॉलर से हुआ और कॉलर ने साफ कहा कि उसने फ्रॉड किया है और पैसे वह नहीं लौटाएगा, उसे बड़े लोगों का संरक्षण है और कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता।
    बुधवार को जसवीर कौर ने साइबर सेल को टोल फ्री पर तथा साइबर थाना को लिखित रूप से शिकायत दे दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘अदाणी के एजेंट’ दुबे ने राहुल और विपक्ष के बारे में अपमानजनक बातें कीं, माफी मांगें: कांग्रेस
    Next Article जामताड़ा उपायुक्त कुमुद सहाय और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब की जिलावासियों के प्रति दायित्व की खास झलक

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.