Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा उपायुक्त कुमुद सहाय और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब की जिलावासियों के प्रति दायित्व की खास झलक
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड राजनीति

    जामताड़ा उपायुक्त कुमुद सहाय और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब की जिलावासियों के प्रति दायित्व की खास झलक

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा उपायुक्त कुमुद सहाय और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब की जिलावासियों के प्रति दायित्व की खास झलक

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा उपयुक्त कुमुद सहाय और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब की आज कुछ खास बातें राष्ट्र संवाद के शुभचिंतकों के समक्ष रखने का एक छोटा सा प्रयास किया जा रहा है।झारखंड राज्य का चुनाव हो गया। रिजल्ट भी आ गया ।यहां तक की आज मंत्रिमंडल का विस्तार भी हो गया ।लेकिन वैसे पदाधिकारी के कार्य की तारीफ भी ना की जाए जिनके बदौलत पूरी झारखंड राज्य का सबसे ज्यादा वोटिंग नाला विधानसभा से हुई तो यह कतई उचित नही होगा ।आपको बता दे नाला विधानसभा जामताड़ा जिला में है जो काफी सुदरवर्ती क्षेत्र में है। जिसका अधिकांश गांव बंगाल से सटा हुआ है। यहां तक कि कुछ ऐसा भी गांव है जिस गांव में ही नहीं बल्कि घर में ही झारखंड और बंगाल है ।आप नाला विधानसभा अंतर्गत यह दृश्य छोलाबेड़िया में देख सकते हैं। ऐसे में सुदूरवर्ती क्षेत्र के जनता ने जो बढ़-चढ़कर अपने मत का प्रयोग किया और झारखंड राज्य में 80•30 प्रतिशत मतदान कर अव्वल होने का परिचय दिया वह काफी सराहनीय रहा। इन मतदाताओं में एक्टिविटी लाने में जागरूकता करने में सबसे ज्यादा किसी का हाथ रहा तो वह जामताड़ा उपायुक्त कुमुद सहाय का रहा और क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने में अगर हाथ रहा तो वह एसपी डॉक्टर एहतेशाम वाकरीब का रहा ।वैसे नाला विधानसभा क्षेत्र की अगर बात की जाए तो नाला विधानसभा क्षेत्र ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जहां के विधायक से झारखंड की पहली सरकार की नींव रखी गई थी, यानी कि डॉक्टर विशेश्वर खां इसी विधानसभा से 9 बार विधायक बने थे और झारखंड के प्रथम प्रोटेम स्पीकर चुने गए थे। यही नहीं इस विधानसभा से विधायक रविंद्र नाथ महतो पिछली सरकार के कार्यकाल में विधानसभा अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने चौथी बार नाला विधानसभा से जीत दर्ज किया है ।संभावना है कि फिर से रविंद्र नाथ महतो लगातार दूसरी बार झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त होंगे ।नाला विधानसभा की अगर हम बात करें तो नाला विधानसभा काफी सुदूरवर्ती क्षेत्र हैं । यहां के लोग मूल रूप से कृषि कार्य पर निर्भर है।जहां से जिला मुख्यालय की दूरी लगभग 60 किलोमीटर है और ऐसे में यहां की जनता में जागरूकता लाना यह कहीं ना कहीं जामताड़ा उपायुक्त कुमुद सहाय का सराहनीय पहल रहा है ।यही नहीं जामताड़ा जिला में दो विधानसभा जामताड़ा और नाला पूर्ण इसके अलावा सारठ विधानसभा का कुछ हिस्सा भी जामताड़ा जिला में है। ऐसे में सभी जगह कुल 5 लाख 64 हजार 36 मतदाताओं का शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने में जामताड़ा के कप्तान डॉक्टर एहतेशाम वारिक का सराहनीय पहल रहा। उपायुक्त कुमुद सहाय तथा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब बधाई के पात्र हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएमएलए के तहत सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने की धमकी
    Next Article 30 दिनों में टंकियों का परिचालन हो जाएगा सुचारू

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.