Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस भाजपा पर संविधान में बदलाव करने का झूठा आरोप लगा रही : गडकरी
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस भाजपा पर संविधान में बदलाव करने का झूठा आरोप लगा रही : गडकरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांग्रेस भाजपा पर संविधान में बदलाव करने का झूठा आरोप लगा रही : गडकरी

    ठाणे: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि यह कांग्रेस ही है जिसने 1975 में आपातकाल के दौरान संविधान में संशोधन किया, लेकिन अब वह बेबुनियाद दावे कर रही है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान को बदलने की योजना बना रही है।

    गडकरी ने महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रविवार रात ठाणे शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी संविधान की मुख्य विशेषताओं में बदलाव नहीं कर सकता।

     

     

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने देश में तेजी से क्षेत्रों के शहरीकरण के मद्देनजर टिकाऊ बुनियादी ढांचा तैयार करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

    उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपनी चुनावी रैलियों में आरोप लगाया है कि भाजपा संविधान को नष्ट करने के लिए काम कर रही है।

     

     

    कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए गडकरी ने कहा, ‘‘कोई भी संविधान की प्रमुख विशेषताओं को नहीं बदल सकता। वास्तव में, यह कांग्रेस ही थी जिसने 1975 में आपातकाल के दौरान संविधान में संशोधन किया था। बाद में जनता पार्टी सरकार ने इन्हें उलट दिया था।’’

    मंत्री ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने प्रतिनिधि का चुनाव करते समय जाति-आधारित राजनीति की अपेक्षा विकास को प्राथमिकता दें।

    उन्होंने कहा, ‘‘हमारा ध्यान ऐसे प्रगतिशील दृष्टिकोण पर होना चाहिए जो आधुनिक बुनियादी ढांचा और बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करे।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार: व्यक्ति की अस्पताल में मौत के बाद आंख गायब, दो नर्स निलंबित
    Next Article ट्रंप का इमरान खान से कोई संबंध नहीं, बांग्लादेश की स्थिति पर रहेगी नजर: पाक-अमेरिकी उद्योगपति

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.