Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साफ-सुथरी छवि है सरयू की, जीतेंगे जरूरःठाकुर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    साफ-सुथरी छवि है सरयू की, जीतेंगे जरूरःठाकुर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    साफ-सुथरी छवि है सरयू की, जीतेंगे जरूरःठाकुर

    केंद्रीय कृषि एवं कल्याण राज्यमंत्री राम नाथ ठाकुर ने कहा है कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के एनडीए उम्मीदवार सरयू राय आंदोलन की उपज हैं. उनकी जीत सुनिश्चित है. वह जेपी आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते रहे, अतः संघर्ष और सांगठनिक क्षमता और कार्यकुशलता से वह परिपूर्ण हैं. उनकी छवि साफ-सुथरी है और विजयश्री उन्हें ही मिलेगी.

     

    यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि झारखंड में एनडीए एक है. पूरी ताकत से चुनाव लड़ रही है. जनता से जो रूझान मिल रहा है, उससे यह एकदम साफ है कि सरयू राय भारी वोटों से चुनाव जीत रहे हैं.

     

    प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद भाजपा के बिहार प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि सरयू राय गरीबों, दलितों, शोषितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों के नेता हैं. इंडी गठबंधन जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता जातिवाद के सहारे चुनाव जीतना चाहते हैं लेकिन यह चुनाव धर्म का चुनाव है जिसमें सनातन समाज एकजुट होकर सनातन धर्म की रक्षा करने वाले को वोट करेंगे.

     

     

    प्रेस वार्ता में मौजूद थे भाजपा समस्तीपुर जिला व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक संजय कुमार सिंह एवं जेडीयू बिहार प्रदेश महासचिव बनारसी ठाकुर , झारखंड प्रदेश जेडीयू युवा के अध्यक्ष निर्मल सिंह.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघुसपैठिये पिता और आदिवासी मां के बच्चों को आदिवासी अधिकारों से वंचित किया जायेगा: नड्डा
    Next Article न स्टार प्रचारक और न कोई बड़ा नेता, सिर्फ जमशेदपुर पूर्वी की जनता का साथ फिर रचेगा इतिहास : शिव शंकर सिंह

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.