Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व हिन्दू परिषद ने मनाया महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती।
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    विश्व हिन्दू परिषद ने मनाया महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती।

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विश्व हिन्दू परिषद ने मनाया महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती।

    महर्षि वाल्मीकि एक जाति के नहीं, संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा के केंद्र हैं: छोटू वर्मा

    करुणा के बिना मनुष्य का ज्ञान,तपस्या किसी काम का नहीं होता है: अनामिका श्रीवास्तव
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रामगढ़। विश्व हिंदू परिषद रामगढ़ जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को महाकाव्य रामायण के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गयी। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।सभी ने महर्षि वाल्मीकि के बताए पथ पर चलने का संकल्प लिया। बौद्धिक कर्ता विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री छोटू वर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि किसी एक जाति के नहीं, बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज के लिए श्रद्धा के केंद्र हैं।

     

     

    विश्व हिंदू परिषद किसी धर्म या संप्रदाय के विरुद्ध नहीं है, परंतु संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित करने के प्रति कृत संकल्पित है। समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआ-छूत और उच्च-नीच जैसी कुरीतियों को समाप्त कर संगठित और सशक्त समाज का निर्माण करने के लिए प्रयासरत है। विषमता इतनी विचित्र हो गई है कि हमने अपने संतों को, देवों को सबको बांट लिया। वाल्मीकि जयंती केवल वाल्मीकि बस्ती में ही क्यों हो? भगवान वाल्मीकि जी ने रामायण तो पूरे हिन्दू समाज के लिए लिखी है इसलिए वाल्मीकि और रविदास जयंती सब मिलकर मनाएं। सारे पर्व, त्योहार पूरा हिंदू समाज मिलकर मनाएं।

     

    दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान राम को भगवान बनाने वाले, जनसामान्य से परिचित कराने वाले, उनकी कलाओं और दैवीय शक्तियों से हम सब को रूबरू कराने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान तथा परमपिता परमात्मा के रूप में पहचान कराने वाले महर्षि वाल्मीकि हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत और हिंदू समाज के मुकुट हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती, प्रकाश उत्सव पर सभी हिंदू समाज को उनके दिखाए और बनाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना होगा। संगठन और समाज को एकता के सूत्र में बांधना होगा।करुणा को धर्म का एक पैर माना जाता है।

     

     

    इसके बिना मनुष्य का ज्ञान, तपस्या किसी काम की नहीं होता है। महर्षि वाल्मीकि के मुख से जो श्लोक प्रकट हुए, उनको भी नहीं पता था। महर्षि वाल्मीकि ने भगवान राम को बताने के लिए रामायण की रचना कर दी। शस्त्र-शास्त्र की शिक्षा वाल्मीकि आश्रम में लवकुश को मिली। इस कार्यक्रम मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रमा शर्मा, जिला मिलन केंद्र प्रमुख संतोष सिंह, दुर्गा वाहिनी जिला सह संयोजिका गीता मेहता,संजू प्रसाद, मुस्कान कुमारी , प्रियंका कुमारी, गीता कुमारी, संजना कुमारी, खुशी कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में मलावी पहुंचीं
    Next Article पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के मनोनीत अध्यक्ष संदीप मुरारका पर लगा गंभीर आरोप

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.