Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में मलावी पहुंचीं
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में मलावी पहुंचीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2024Updated:October 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्रपति मुर्मू तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में मलावी पहुंचीं

    लिलोंग्वे:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अफ्रीका के तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में बृहस्पतिवार को मलावी पहुंचीं, जहां वह देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगी तथा व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं से बातचीत करेंगी।

    यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इस अफ्रीकी देश की पहली यात्रा है।

     

     

    उनके कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मलावी के लिलोंग्वे स्थित कामुज़ू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरीं।”

    मलावी के उप राष्ट्रपति माइकल उसी ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। बच्चों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया और उनके सामने पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

    विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यह भारत से मलावी की पहली राजकीय यात्रा है।”

     

     

     

    मुर्मू मलावी के राष्ट्रपति डॉ. लाजर मैक्कार्थी चकवेरा के निमंत्रण पर 17-19 अक्टूबर तक मलावी का दौरा कर रही हैं।

    विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा से पहले एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अपनी यात्रा के दौरान, मुर्मू “मलावी के नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी; प्रमुख व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगी; और सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थानों का दौरा करेंगी।”

     

     

    राष्ट्रपति अल्जीरिया और मॉरिटानिया की सफल यात्रा के बाद यहां पहुंचीं, जहां उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए अपने-अपने समकक्षों के साथ बातचीत की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article10 भाषाओं के 42 साहित्यकार, आलोचक और वक्ता लेंगे हिस्सा ,18 और 19 अक्टूबर को आदित्यपुर के ऑटो क्लस्टर में होगा भव्य आयोजन
    Next Article विश्व हिन्दू परिषद ने मनाया महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती।

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.