Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 10 भाषाओं के 42 साहित्यकार, आलोचक और वक्ता लेंगे हिस्सा ,18 और 19 अक्टूबर को आदित्यपुर के ऑटो क्लस्टर में होगा भव्य आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    10 भाषाओं के 42 साहित्यकार, आलोचक और वक्ता लेंगे हिस्सा ,18 और 19 अक्टूबर को आदित्यपुर के ऑटो क्लस्टर में होगा भव्य आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    10 भाषाओं के 42 साहित्यकार, आलोचक और वक्ता लेंगे हिस्सा ,18 और 19 अक्टूबर को आदित्यपुर के ऑटो क्लस्टर में होगा भव्य आयोजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला “द लैंड ऑफ़ छऊ” के नाम से देश दुनिया में चर्चित झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला में आगामी 18 और 19 अक्टूबर को Saraikela kharsawan Literature Festival “CHHAAP” का आयोजन किया जा रहा है। सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किए जा रहे इस लिटरेचर फेस्टिवल का उद्देश्य जिले की गौरवशाली परंपरा को कायम रखने के साथ युवाओं और बच्चों को कला संस्कृति और किताबों से जोड़ना है। आयोजन की रूपरेखा तैयार करने में साहित्य कला फाउंडेशन की अहम भूमिका रही है।
    इस आयोजन में 10 अलग-अलग भाषाओं के कुल 42 विषय विशेषज्ञ, साहित्यकार,आलोचक और वक्ता अपनी-अपनी भाषाओं में बात रखेंगे।

     

     

    कार्यक्रम का आयोजन ऑटो क्लस्टर, आदित्यपुर के सभागार में किया जा रहा है। इस दो दिवसीय आयोजन में कुल 18 अलग-अलग विषयों पर बात होगी। इसमें ग्रामीण इलाकों में पुस्तकालय की आवश्यकता से लेकर लोकतंत्र को मजबूत करने में किताबों की भूमिका जैसे विषय शामिल हैं। इसके अलावा दोनों दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारतीय फ़िल्म जगत के मशहूर अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा “स्वामी विवेकानंद का पुनर्पाठ” के नाम से एकल नाटक प्रस्तुति करेंगे। इसके अलावा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही युवा साहित्यकार नीलोत्पल मृणाल और सत्या व्यास नई पीढ़ी को किताबों का महत्व समझाएंगे। वरिष्ठ स्तंभकार पुष्पेश पंत और हिंदी के चर्चित साहित्यकार उदय प्रकाश महोत्सव में शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में संताली, हो सहित दूसरी जनजातीय भाषाओं, उड़िया, बांग्ला, अंग्रेजी, उर्दू, हिंदी, मैथिली, भोजपुरी जैसी भाषाओं में मौजूदा समय में लिखी जा रही रचनाओं पर बात होगी। इसके अलावा फिल्मी दुनिया में लिखी जा रही कहानियों पर भी बात होगी।

     

     

     

    आप भी बन सकते हैं आयोजन का हिस्सा…

    यह आयोजन समाज के सभी वर्गों को एक साथ किताबों की तरफ लौटने की प्रेरणा देने के अभिनव प्रयास का एक हिस्सा है। इसमें कोल्हान प्रमंडल के शिक्षा जगत, साहित्य जगत के साथ-साथ सामाजिक,सांस्कृतिक संगठन को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। कोई भी आम नागरिक इस आयोजन का हिस्सा बन सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेता अंकित आनंद ने अंचल अधिकारियों के स्थानांतरण पर जताई आपत्ति, केंद्रीय चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, राज्य चुनाव आयोग को जाँच का आदेश
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में मलावी पहुंचीं

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.