Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता अंकित आनंद ने अंचल अधिकारियों के स्थानांतरण पर जताई आपत्ति, केंद्रीय चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, राज्य चुनाव आयोग को जाँच का आदेश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा नेता अंकित आनंद ने अंचल अधिकारियों के स्थानांतरण पर जताई आपत्ति, केंद्रीय चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, राज्य चुनाव आयोग को जाँच का आदेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा नेता अंकित आनंद ने अंचल अधिकारियों के स्थानांतरण पर जताई आपत्ति, केंद्रीय चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, राज्य चुनाव आयोग को जाँच का आदेश

    जमशेदपुर: झारखंड में हाल ही में हुए अंचल अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर भाजपा नेता अंकित आनंद ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इन स्थानांतरणों को चुनावी आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले किए गए “राजनीतिक हस्तक्षेप” का परिणाम बताया। उनका दावा है कि इन स्थानांतरणों से सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस को चुनावी लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई है।

    अंकित आनंद ने केंद्रीय चुनाव आयुक्त और राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा कि 7 अक्टूबर 2024 को राज्य सरकार ने जिन अंचल अधिकारियों का स्थानांतरण किया, वह पूरी प्रक्रिया संदिग्ध है। इससे पहले भी 11 दिनों में 14 अंचल अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिसमें जमशेदपुर के सीओ मनोज कुमार का भी स्थानांतरण हुआ था, लेकिन बाद में उन्हें राजनीतिक दबाव के चलते वापस उसी स्थान पर तैनात कर दिया गया। ऐसे ही कई और उदाहरण हैं जिनके मामलों में राजनीतिक हस्तक्षेप की बात प्रथम दृष्ट्या सही लगती है। शिकायतकर्ता भाजपा नेता ने केंद्रीय चुनाव आयोग से राज्य सरकार द्वारा किये गये ट्रांसफर की समीक्षा करने का आग्रह किया है।

     

     

    अंकित आनंद ने कहा, “यह साफ तौर पर सत्तारूढ़ दल झामुमो, कांग्रेस और राजद की चुनावी चाल है। सरकार चुनाव से पहले अपने पसंदीदा अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर बिठाकर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। मैं चुनाव आयोग से आग्रह करता हूं कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए इन स्थानांतरणों को तुरंत रद्द किया जाए।”

    चुनाव आयोग ने इस मुद्दे पर तुरंत संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले को उच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य चुनाव आयोग को भेजा है, साथ ही प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला अब चुनावी निष्पक्षता को लेकर अहम मुद्दा बन गया है, और इस पर आयोग की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

     

     

    इस पूरे घटनाक्रम ने झारखंड में राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है, और विपक्षी दल भाजपा के कार्यकर्ता ने इसे “चुनावी धांधली” का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है। चुनाव आयोग की आगामी कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जिससे यह तय होगा कि झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव कितने निष्पक्ष होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोली चालन मामले में जमशेदपुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
    Next Article 10 भाषाओं के 42 साहित्यकार, आलोचक और वक्ता लेंगे हिस्सा ,18 और 19 अक्टूबर को आदित्यपुर के ऑटो क्लस्टर में होगा भव्य आयोजन

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.