Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में एनकाउंटर, घर में छिपे 2 आतंकी ढेर
    Breaking News Headlines अपराध राष्ट्रीय

    जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में एनकाउंटर, घर में छिपे 2 आतंकी ढेर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 12, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन ऑलआउट के तहत सुरक्षा बलों की ओर से चलाए जा रहे अभियान को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. मंगलवार को सुरक्षा बलों ने कश्मीर घाटी के गांदरबल में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों मार गिराया. इसके बाद सेना और सुरक्षा बल के जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. बताया जा रहा है कि अभी कुछ और आतंकी एक घर में छिपे हो सकते हैं.जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह गांदरबल के गुंड में आतंकियों के एक घर में छिपे होने का इनपुट मिला था. इसके बाद सुरक्षा बलों ने वहां पहुंचकर इलाके को घेर लिया और आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान घर में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में अब तक दो आतंकी मार गिराए गए हैं. वहीं, सेना का एक जवान भी ऑपरेशन के दौरान घायल हुआ है.इससे पहले सोमवार को बांदीपोरा में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकी मारे गए थे. इन आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ. उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के एक गांव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रविवार को शुरू हुई मुठभेड़ में पहले एक आतंकवादी मारा गया था.सोमवार सुबह एक और आतंकी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया. श्रीनगर से 55 किलोमीटर दूर लावदारा गांव में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच यह एनकाउंटर हुआ था. मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षा बल लावदारा गांव में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान चला रहे थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदांव पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा
    Next Article पटना स्थित महावीर सेवा ट्रस्ट राम मंदिर निर्माण के लिये देगा 10 करोड़ रूपये

    Related Posts

    दुर्गा पूजा से पहले अवैध महुआ शराब के अड्डों पर छापेमारी, 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    October 13, 2026

    *राष्ट्र संवाद की खबर का असर*

    October 13, 2026

    बिष्टुपुर में कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला दहन कर जताया विरोध, भाजपा पर लगाए हिंसा और वोट चोरी के आरोप

    October 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दुर्गा पूजा से पहले अवैध महुआ शराब के अड्डों पर छापेमारी, 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    *राष्ट्र संवाद की खबर का असर*

    बिष्टुपुर में कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला दहन कर जताया विरोध, भाजपा पर लगाए हिंसा और वोट चोरी के आरोप

    Winbeast Telegram Support

    दुर्गापूजा से पहले एनएच-18 और 49 पर अंधेरा

    सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित

    रोजगार, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा को एजेंडे में शामिल कर एमएलसी प्रत्याशी ने रखीं प्राथमिकताएं

    जुगसलाई में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर, 17 संदिग्ध मरीजों की जांच में एक में कुष्ठ रोग की पुष्टि

    टाटानगर स्टेशन पर 1000 यात्रियों की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया तैयार, आज से टाटा-बक्सर पूजा स्पेशल

    साकची गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान जगजीत सिंह का निधन, सिख समाज में शोक की लहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.