Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पटना स्थित महावीर सेवा ट्रस्ट राम मंदिर निर्माण के लिये देगा 10 करोड़ रूपये
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    पटना स्थित महावीर सेवा ट्रस्ट राम मंदिर निर्माण के लिये देगा 10 करोड़ रूपये

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 12, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अयोध्या: उच्चतम न्यायालय के निर्णय से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो जाने के बाद कई संगठनों ने मंदिर निर्माण के लिये दान स्वरूप मदद देने का हाथ आगे बढ़ाये हैं. पटना स्थित महावीर सेवा ट्रस्ट मंदिर निर्माण के लिये 10 करोड़ रूपये देगा. पूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुनाल ने कहा कि उनका ट्रस्ट मंदिर निर्माण के लिये अगले पांच वर्षो तक हर साल दो करोड़ रूपये दान करेगा. उन्होने कहा कि यदि पैसे की और जरूरत हुयी तो वे मदद को तैयार है.रामजन्मभूमि पर मुफ्त भोजन के लिये सीता रसोई चालू की जायेगी. इस बीच विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आज भी निर्माण कार्य शुरू हो जाये और 200 शिल्पकार रात दिन काम करें तो भी मंदिर पूरा होने में कम से कम पांच वर्षो का समय लगेगा. रामजन्मभूमि न्यास कार्यशाला में मंदिर के लिये पत्थर तराशने का कामवर्ष 1992 से अनवरत जारी है हालांकि पिछले तीन महीनो से यहां पत्थर नहीं तराशे जा रहे थे. विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा के मुताबिक पत्थर तराशने के काम में अधिकतर कारीगर गुजरात के है जो त्योहारों की छुट्टियों पर घर गये थे. उन्होने कहा कि मंदिर के लिये 65 फीसदी पत्थर तराशे जा चुके हैं.कार्यशाला के मुख्य सुपरवाइजर अनुभाई सोमपुरा ने बताया कि विहिप द्वारा प्रस्तावित मंदिर के ढांचे के मुताबिक निर्माण कार्य किया जायेगा. उन्होने कहा अगर ट्रस्ट इसी डिजाइन को मंजूरी देता है तो भी मंदिर का निर्माण पूरा होने में पांच साल का समय लगेगा. पूरे ढांचे में 250 खंभे लगेंगे जिसमें 106 बन कर तैयार हो चुके है. मंदिर का प्रवेश द्वार भी तैयार है. उन्होने कहा निर्माण शुरू करने के लिये हमारे पास पर्याप्त मात्रा में सामग्री उपलब्ध है. हम दो मोर्चो पर एक साथ काम करेंगे. इस तरह हम निर्धारित समयावधि में काम पूरा कर सकेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर: गांदरबल में एनकाउंटर, घर में छिपे 2 आतंकी ढेर
    Next Article सबसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा भी खत्म

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.