पर्यावरण संतुलन और जलवायु परिवर्तन हेतु सैल्यूट तिरंगा के स्थापना दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पर्यावरण संरक्षण आज विश्व के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है, पर्यावरण अंसतुलन से धरती पर गर्मी बढ़ने लगी है और जलवायु परिवर्तन का अनुभव हो रहा,,,! जिसका जीता जाता उदाहरण ऑक्सीजन की कमी कोरोना काल में देखने को मिला,,,! एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन का सही जवाब है,,!
2 oct सैल्यूट तिरंगा के स्थापना दिवस पर सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम में वृक्षारोपण सह मातृ शक्ति का सम्मान समारोह का कार्यकर्म जुगसलाई के आर पी पटेल स्कूल में रखा गया जिसमे महिला मातृ शक्ति के हाथों से फलदार एवम छायादार पेड़ लगाए गए कार्यकर्म के मुख्य अतिथि जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद के हाथो सभी महिलाओं का सम्मान किया गया
कार्यकर्म में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह,समाजसेवी डॉ संजय गिरी,समाजसेवी विनोद उपाध्याय , भाजपा नेता डी डी त्रिपाठी शामिल रहे ।
कार्यकर्म को सफल बनाने में जोगी मिश्रा ,अजय पांडेय , नीरज सिन्हा,संतोष सिन्हा,ज्योति मिश्रा , मुन्ना सिंह,रंजीत सिंह ,राहुल कुमार ,अमृतपाल सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।