मानदेय बढ़ाए जाने पर शिकारीपाड़ा के ए.आई. कर्मचारियों ने पशुपालन पदाधिकरी को माला पहनाकर एवम् मिठाई खिला कर मनाई खुशी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
दुमका: शिकारीपाड़ा प्रखंड के ए आई कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और अबीर लगकर मनाया जश्न। साथ ही प्रखंड के सभी ए आई कर्मचारियों ने इस अवसर पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर बाल मुकुंद को भी माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां बताते चले की ए आई कर्मचारी संघ अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल में थे , जिसे सरकार के द्वारा मान लिया गया है। कर्मचारियों ने बताया कि पहले हम लोगों का मानदेय 1500रु था जिसे बढ़ाकर 6000 रु किया गया है साथ ही जो हम लोगों का लंबित मानदेय था उसे भी देने का वादा किया है। और बीमा योजना से जोड़ने का वादा किया गया है।ए आई कर्मचारियों ने कहा कि अब हम लोग तन मन से अपना कार्य पुण आज सोमवर से शुरू करेंगे।मौके पर ए आई कर्मचारी संघ के शिकारीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष महादेव राय, ओम प्रकाश सिंह, गणेश किस्कू,गुलाब सिंह ,नागेश्वर भगत, मुलोंदो हेमब्रम, गिनाती किस्कू, मैनेजर हेमब्रॉम, दीनदयाल साह,आदि ए आई कर्मचारी मौजूद थे।