Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नमन परिवार ने अब्दुल हमीद को दी श्रद्धांजलि
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    नमन परिवार ने अब्दुल हमीद को दी श्रद्धांजलि

    News DeskBy News DeskSeptember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नमन परिवार ने अब्दुल हमीद को दी श्रद्धांजलि
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर:शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था नमन परिवार ने शहीद परमवीर चक्र से सम्मानित अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि के अवसर पर साकची स्थित अपने कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शहर के प्रमुख बुद्धिजीवी, पत्रकार , अधिवक्ता , सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएँ और युवा उपस्थित थे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ इस अवसर पर अब्दुल हमीद के जीवन और उनकी वीरता पर भी प्रकाश डाला गया।

    वरिष्ठ पत्रकार व नमन के संरक्षक बृजभूषण सिंह ने शहीद अब्दुल हमीद के बलिदान की याद दिलाते हुए कहा कि युवाओं को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा, “शहीद अब्दुल हमीद केवल एक वीर सैनिक ही नहीं, बल्कि उनकी निस्वार्थ सेवा और कर्तव्यनिष्ठा हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।”

    वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय ने इस अवसर पर कहा, “अब्दुल हमीद की वीरता और देशभक्ति हमारे देश के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है। हमें शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए और उनकी वीरता से प्रेरित होकर देश की सेवा में समर्पित रहना चाहिए।”

    कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी रामकेवल मिश्रा, साहित्यकार बलविंदर सिंह, अधिवक्ता स्वाती मित्रा, समाजसेवी रितिका श्रीवास्तव सहित अन्य वक्ताओं ने अब्दुल हमीद के जीवन और उनके अद्वितीय साहस की घटनाओं का वर्णन किया। विशेष रूप से, 1965 के भारत-पाक युद्ध में उनकी भूमिका की चर्चा की गई, जिसमें उन्होंने अपनी सूझबूझ और साहस से दुश्मन के टैंकों को ध्वस्त किया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी व नमन के वरिष्ठ पदाधिकारी राजीव कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जूगुन पांडे ने प्रस्तुत किया।

    इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, कैलाश झा, मधु सिंह, संदीप कुमार सिंह, सिम्मी कश्यप, डी मनी, ममता पुष्टि, सीता देवी, महालक्ष्मी देवी, सावित्री देवी, रिंकू दुबे, शांति माला, केसरी देवी, चंपा देवी, शारदा देवी, अंजना भटर्जी, सरस्वती देवी, सुमन कुमारी, राधिका देवी, निशा कुमारी, दुखनी देवी, कंचन देवी, जोबा मुर्मू, अमरजीत कौर, जसवीर कौर, सविता देवी, पूनम गुप्ता सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

    नमन परिवार ने अब्दुल हमीद को दी श्रद्धांजलि
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज ने मनाया तृतीय स्थापना दिवस और सत्र 2024- 28 के विद्यार्थियों के लिए हुआ अभिनंदन समारोह का आयोजन
    Next Article किस मापदंड के तहत विधायक सरयू राय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर अपराधियों को संरक्षण देने का दावा कर रहे हैं : नितेश मित्तल, विधायक प्रतिनिधि

    Related Posts

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    September 22, 2026

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    El análisis detallado de estrategias y el spinogambino casino para jugadores exigentes

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.