Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में निशाने पर रहा विपक्ष
    Breaking News Headlines ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में निशाने पर रहा विपक्ष

    News DeskBy News DeskSeptember 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में निशाने पर रहा विपक्ष

    पिछले 4 वर्षों में हर वर्ग को मिला उनका हक-अधिकार ऐसी व्यवस्था खड़ा करेंगे जहां महाजन से कर्ज लेने की जरूरत न पड़े: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    झारखंड में मां बेटे की सरकार चल रही है: बन्ना गुप्ता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर/सरायकेला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज डोबो काजू बागान में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए ।…जहाँ पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला खारसावां और पूर्वीसिंहभूम जिला के लाभुक के बीच परिसंपत्ति, स्वकृति पत्र का वितरण किया गया , इसके अलावा 555 करोड़ का शिलान्यास और उद्घाटन भी मुख्यमंत्री ने किया।

    झारखण्ड सरकार के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा,मंत्री रामदास सोरेन, सांसद जोबा माझी और कोल्हान के तमाम विधायक महजूद रहें।

    वहीं लोगो को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा की आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से लोगो को काफ़ी फायदा हो रहा हैं, सरकार के कल्याणकारी योजना का लाभ मिल रहा हैं, जिससे विपक्ष के लोग विकास के काम से काफ़ी घबरा गए हैं।….वहीं भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा जब से हमारी सरकार बनी हैं तब से सरकार गिराने में लगे हैं,हमारे लोगो को तोड़ने में लगे हैं, हमलोग घबराने वाले नहीं हैं

    *झारखंड में मां बेटे की सरकार चल रही है: बन्ना गुप्ता*

    स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में मां बेटे की सरकार चल रही है भाजपा ने शेर को जेल भेज कर बब्बर शेर बना दिया हेमंत को जेल भेजने से झारखंड को एक नया शेरनी कल्पना सोरेन के रूप में मिला है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड को स्वस्थ और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है सोनिया गांधी राहुल गांधी मीर साहब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मजबूती से खड़े हैं हम जनता के बीच जाकर जन आकांक्षा के के मुद्दे को लाते हैं और उसको अमली जामा पहना हैं हमारा तो काम है संघर्ष करना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच की देन है मैया योजना

    *मुख्यमंत्री ने पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले को दी सौगातें..*

    मुख्यमंत्री ने “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले में कुल 555 करोड़ 83 लाख 80 हजार रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं 68899 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। इसमें पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत 30354.84 लाख रूपए का उद्घाटन-शिलान्यास, जबकि पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत 25228.96 लाख रूपए का उद्घाटन-शिलान्यास संपन्न हुआ। इस अवसर पर इन दोनों जिलों के 84899 लाभुकों के बीच 472 करोड़ 16 लाख 83 हजार रुपए की परिसंपत्तियां बांटी गई। इसमें पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत 68899 लाभुकों के बीच 301 करोड़ 46 लाख 27 हजार रूपए एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत 16000 लाख लाभुकों के बीच 170 करोड़ 70 लाख 56 हजार 1 सौ 68 रूपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया।

    इस अवसर पर मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मंत्री श्री दीपक बिरुआ, मंत्री श्री रामदास सोरेन, सांसद श्रीमती जोबा मांझी, विधायक श्री निरल पूर्ति, विधायक श्री सुखराम उरांव, विधायक श्री दशरथ गागराई, विधायक श्री मंगल कालिंदी, विधायक श्री संजीव सरदार, विधायक श्रीमती सविता महतो, अध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग श्री हिदायतुल्लाह खान, उपाध्यक्ष, गौ-सेवा आयोग श्री राजू गिरी, कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त श्री हरि कुमार केशरी, डीआईजी श्री मनोज रतन चौथे के अलावा पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

    सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में निशाने पर रहा विपक्ष
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता के पहले दिन प्रतिभागियों को एडीपीओ के तरफ से किया गया सम्मानित
    Next Article रंभा कॉलेज ने मनाया तृतीय स्थापना दिवस और सत्र 2024- 28 के विद्यार्थियों के लिए हुआ अभिनंदन समारोह का आयोजन

    Related Posts

    ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश

    November 12, 2026

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

    November 12, 2026

    आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

    आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने 501 परिवारों में किया लौकी वितरण

    Hellspin Casino Mobile App: How Short, Repeated Sessions Shape the Way You Play

    जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

    बच्चों की हत्या कर शव कुएँ में फेंका, दो शव बरामद अन्य की तलाश जारी!

    ऐश्वर्या कश्यप ने बखरी के नए एसडीओ के रूप में संभाला पदभार

    बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल, बेगूसराय रेफर

    वीरपुर में 62 महिला किसानों के बीच 3.15 लाख का बोनस वितरित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.