Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वामी विवेकानंद इंग्लिश एकेडमिक हाई स्कूल गर्रीखुर्द
    Breaking News झारखंड

    स्वामी विवेकानंद इंग्लिश एकेडमिक हाई स्कूल गर्रीखुर्द

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वामी विवेकानंद इंग्लिश एकेडमिक हाई स्कूल गर्रीखुर्द

    केरेडारी प्रखंड:- क्षेत्र के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद इंग्लिश एकेडमी हाई स्कूल गर्रीखुर्द में 5 सितम्बर शिक्षक दिवस बड़े धूम धाम से बच्चो के द्वारा मनाया गया साथ ही सभी शिक्षकों ने बारी-बारी से सभी शिक्षकों ने इस दिन के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां और कहानी के माध्यम से बताने का प्रयास किया।
    विद्यालय की प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित और केक काटकर के किए इन्होंने अपने विद्यालय के शिक्षकों और छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि हम सभी का प्रथम शिक्षक हमारे माता-पिता होते हैं वहीं दूसरे शिक्षक हमारे गुरु होते हैं क्योंकि शिक्षा का कार्य हमारे घरों से प्रारंभ होती है । इसलिए हम सबों को सर्वप्रथम अपने माता-पिता हमेशा आदर और संस्कार करना चाहिए क्योंकि उन्होंने ही हमे इस संसार में लाया है ।
    विद्यालय उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने शिक्षा के संबंध में बच्चों को शिक्षा अध्यन कर भविष्य में कुछ कर पाने के लिए उत्साहित किया और उन्होंने बताया की शिक्षा का सही मतलब होता है कि बड़ों का सम्मान करना और माता-पिता का बात मानना ही शिक्षा का सही अर्थ है।
    सहायक शिक्षक सूरज सर ने बच्चों को भविष्य के संबंध में बताएं कि यदि आप शिक्षा अध्ययन कर रहे हैं तो आने वाला समय में यदि आप शिक्षा अध्ययन कर कोई बच्चा डॉक्टर ,इंजीनियर, शिक्षक, वकील जैसे अन्य उच्च पदों पर पहुंचते हैं तो एक शिक्षक के लिए और छात्र के लिए एक सम्मान की बात होती है , तब जाकर एक शिक्षक के और छात्र एवं छात्राएं का मेहनत का फल प्राप्त होता है ।

    सहायक शिक्षक मोहन सर ने शिक्षा के संबंध में बताया कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज में फैली बुराइयों को समाप्त किया जा सकता है।
    सहायक शिक्षक प्रमोद कुमार रवि शिक्षा के संबंध में बताया कि आज गरीब और अमीर हर वर्ग के छात्र एवं छात्राएं शिक्षा अध्ययन कर सकते हैं शिक्षा के क्षेत्र में गरीब और अमीर दोनों वर्ग के लोगों को शिक्षा की व्यवस्था सरकार के द्वारा किया गया है इसलिए कोई भी गरीब वर्ग के छात्र पैसा के अभाव में शिक्षण कार्य बीच में ना छोड़े क्योंकि भारत सरकार के द्वारा छात्रों को छात्रवृत्ति , मेघावी छात्रवृत्ति के द्वारा बच्चों को सहयोग किया जाता है।
    सहायक शिक्षक रीना मैडम ने बताया कि बच्चों को विद्यालय में जो भी शिक्षा दी जाती है उसे ध्यान से पढ़ें और अपने जीवन में अनुकरण करने का प्रयास करें।
    सहायक शिक्षक सोनिया कुमारी ने बताई की शिक्षा ही वह माध्यम है जिसके सहारे हम अपना भविष्य को सुरक्षित रास्ते में ले जा सकते हैं इन्होंने छात्रों के बीच एक चुटकुला के माध्यम से भी समझने की प्रयास की = सौ फूल की जरूरत होती है माला बनाने के लिए………..
    सौ दीपक की जरूरत होती है आरती दिखाने के लिए…….
    सौ रंग कि जरुरत होती है रंगोली बनाने के लिए……
    पर एक शिक्षक ही काफी है विद्यार्थी का भविष्य उज्जव्वल बनाने के लिए..।
    सहायक शिक्षक जयंती कुमारी ने बच्चों के बीच डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी को विस्तार पूर्वक बताया गया और उनका संघर्ष को बच्चों के बीच रखी ताकि बच्चे भी उनके जीवनी को समझ कर उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के प्रयास करेंगे।
    अंत में लक्ष्मी मैडम के द्वारा भी शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है और यह कब से प्रारंभ की गई है इस संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी साथ ही साथ बच्चों से उन्हें भी शिक्षक दिवस के संबंध में चर्चा किए।
    विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राओं के द्वारा शिक्षको को अंग वस्त्र ,साथ ही शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया गया।
    सभा का समापन क्लास 8 की छात्रा ज्योति कुमारी के द्वारा एक कविता के माध्यम से किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article12 सितंबर को मुख्यमंत्री के संभावित जामताड़ा आगमन एवं आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय व पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के साथ कुंडहित प्रखंड के धनुकडीह में किया स्थल निरीक्षण
    Next Article जेएसएलपीएस की 6वीं शासी निकाय की बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.