Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेएसएलपीएस की 6वीं शासी निकाय की बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
    Breaking News जामताड़ा झारखंड रांची

    जेएसएलपीएस की 6वीं शासी निकाय की बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जेएसएलपीएस की 6वीं शासी निकाय की बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

    **महिलाओं और युवाओं की मजबूती के लिए मंत्री जी का सौगात: रोजगार, वेतन वृद्धि और स्वरोजगार योजनाओं का लाभ**

    **महिलाओं और युवाओं की मजबूती के लिए मंत्री जी का सौगात**

    *मंत्री डॉ इरफान अंसारी जी द्वारा किए जा रहे प्रयासों से झारखंड में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं, जिससे जनता में संतोष और खुशी का माहौल है*।

    ×××××××××××××××××××

    *रांची* – ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की 6वीं शासी निकाय की बैठक आज ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में जेएसएलपीएस द्वारा संचालित सभी परियोजनाओं की समीक्षा की गई और ग्रामीणों को अधिकतम लाभ पहुँचाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

    ग्रामीण विकास मंत्री ने इस अवसर पर जेएसएलपीएस के रिक्त पदों की नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए और साथ ही NRETP, MKSP, तथा JOHAR परियोजना के संविदा कर्मियों को उनकी योग्यता एवं अनुभव के आधार पर DAY-NRLM परियोजना में समायोजित करने का निर्णय लिया, जिससे 363 कर्मियों को रोजगार की निरंतरता का लाभ मिलेगा।

    मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जेएसएलपीएस के तहत 500 नए पदों के सृजन का निर्देश भी दिया, जो विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के निर्धन मट्रिक पास युवाओं को रोजगार प्रदान करेगा। इसके साथ ही, 387 दैनिक वेतन भोगी डेटा एंट्री ऑपरेटर के मानदेय में वृद्धि करते हुए 22,050/- रुपए करने और उनके अनुबंध की अवधि 6 माह से बढ़ाकर 1 वर्ष करने का भी निर्णय लिया गया।

    ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 5000 महिलाओं को ‘ई सखी वाहन’ योजना के तहत स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया। 90 करोड़ की इस परियोजना से ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा।

    राज्य सरकार संपोषित लिफ्ट सिंचाई परियोजना से जामताड़ा जिले के किसानों को लाभान्वित करने के लिए कुल 4 प्रखण्ड नारायणपुर, जामताड़ा, नाला और करमाटांड़ में परियोजना संचालित करने का निर्देश दिया गया।

    मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि ग्रामीण विकास में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करते हुए, सभी योजनाओं का लाभ अधिकतम ग्रामीणों तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।

    माननीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास विभाग के तीव्र गति से हो रहे कार्यों ने पूरे झारखंड में खुशी की लहर पैदा कर दी है। मंत्री जी द्वारा लगातार रोजगार के नए अवसर प्रदान करने से विशेष रूप से युवाओं में भारी उत्साह है। राज्य भर के लोग मंत्री जी की कार्यशैली की सराहना कर रहे हैं और उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों से झारखंड में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं, जिससे जनता में संतोष और खुशी का माहौल है।

    शासी निकाय की बैठक में ग्रामीण विकास सचिव श्री के श्रीनिवासन जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री मंजुनाथ भजंत्री और शासी निकाय के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वामी विवेकानंद इंग्लिश एकेडमिक हाई स्कूल गर्रीखुर्द
    Next Article नाला विधानसभा में विधानसभा चुनाव में टीएमसी उतारेगी प्रत्याशी: मुस्ताक सेख

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.