Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री परिषद की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मंत्री परिषद की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 30, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *झारखण्ड कैबिनेट के फैसले…*

    *30 अक्टूबर 2019 को मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय*
    ==================
    *★ आयुष फार्मासिस्ट संवर्ग के नियुक्ति, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त के विनियमन करने के लिए झारखंड आयुष फार्मासिस्ट संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं अन्य सेवाशर्त) नियमावली-2019 के सूत्रण की स्वीकृति दी गई।*

    *★ स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत राज्य खाद्य संरक्षा सेवा (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवाशर्त) नियमावली-2015 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।*

    *★ गोड्डा जिला अंतर्गत ठाकुरगंगटी अंचल के मौजा भगवानपुर एवं बहादुरचक अंतर्निहित कुल रकबा 2.870 एकड़ भूमि कुल देय राशि 60 लाख 22 हजार 846 रुपए मात्र पर अदानी पावर (झारखंड) लिमिटेड, गोड्डा द्वारा अदायगी पर अदानी पावर (झारखंड) लिमिटेड गोड्डा के ताप विद्युत परियोजना के लिए बूस्टर पंपिंग स्टेशन निर्माण के लिए 30 वर्षों के लिए अस्थाई सशुल्क लीज बंदोबस्ती करने की स्वीकृति दी गई।*

    *★ विधानसभा आम चुनाव 2019 एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस से संबंधित जागरूकता अभियान के लिए 6 करोड़ रुपये मात्र झारखंड आकस्मिकता निधि से अग्रिम के तौर पर प्राप्त करने एवं निकासी के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई।*

    *★ पाँकी विधानसभा उप चुनाव 2016, कोलेबिरा एवं सिल्ली विधानसभा उपचुनाव 2018, नगरपालिका (आम एवं उप) चुनाव, 2018 तथा त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरपालिका उप निर्वाचन, 2018 में प्रतिनियुक्त किए गए गृह रक्षकों के लंबित कर्तव्य भत्ता के भुगतान के लिए झारखंड आकस्मिकता निधि से 2 करोड़ 5 लाख 75 हजार 740 रुपए मात्र अग्रिम के रूप में स्वीकृत करने की स्वीकृति दी गई।*

    *★ भारत सरकार द्वारा संपोषित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के लिए रुपए 3696.22 करोड़ की स्वीकृत योजना में अतिरिक्त राशि रुपए 469.78 करोड़ की वृद्धि के फलस्वरूप रुपए 4166 करोड़ की पुनरीक्षित योजना की प्रशासनिक स्वीकृति, अतिरिक्त राज्याँश के रूप में रुपए 469.78 करोड़ की स्वीकृति एवं वित्तीय वर्ष 2019-20 में उक्त योजना के लिए बजट प्रावधानित राशि रुपए 1044 करोड़ के विरुद्ध रुपए 469.78 करोड़ विमुक्त करने की स्वीकृति दी गई।*

    *★ वित्तीय वर्ष 2019-20 में महाधिवक्ता कार्यालय के अधीन राज्य सरकार के लिए नियुक्त विधि पदाधिकारियों के व्यवसायिक शुल्क के भुगतान के लिए झारखंड राज्य आकस्मिकता निधि से कुल रुपए एक करोड़ मात्र अग्रिम की स्वीकृति दी गई।*

    *★ झारखंड नगर निवेशन सेवा (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य शर्ते) (संशोधन) नियमावली, 2019 के गठन की स्वीकृति दी गई।*

    *★ समेकित बाल विकास परियोजना अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी सेविकाओं लघु आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं को राज्य योजना मद से अतिरिक्त मानदेय में वृद्धि की स्वीकृति दी गई।*

    *★ चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रित को दी गई 5-5 लाख आर्थिक सहायता की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।*

    *★ झारखंड राज्य शहरी स्थानीय निकाय के कर्मियों को सातवें वेतन पुनरीक्षण के लाभ की स्वीकृति दी गई।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर मिहिजाम के छठ घाटों का निरीक्षण अनुमंडलाधिकारी श्री सुधीर कुमार ने किया
    Next Article 130 रोगियों की की गई जांच

    Related Posts

    जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के अमर नायक थे देवेंद्र माझी

    October 13, 2026

    कुकड़ू में सुविधाओं के लिए आर-पार की लड़ाई, कल से भूख हड़ताल की चेतावनी

    October 13, 2026

    बहरागोड़ा के परमेश्वर घोष की सफलता: आधुनिक खेती से बने आत्मनिर्भर, दूसरों को दे रहे प्रेरणा

    October 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के अमर नायक थे देवेंद्र माझी

    कुकड़ू में सुविधाओं के लिए आर-पार की लड़ाई, कल से भूख हड़ताल की चेतावनी

    बहरागोड़ा के परमेश्वर घोष की सफलता: आधुनिक खेती से बने आत्मनिर्भर, दूसरों को दे रहे प्रेरणा

    महिलाओं के विरुद्ध हिंसा अस्वीकार्य, घटना की निष्पक्ष जांच हो : अमरप्रीत सिंह काले

    Elegantes estrategias con Granawin para optimizar tu salud y rendimiento físico

    हिंसा से नहीं, विचारों से लड़ी जानी चाहिए राजनीतिक लड़ाई : शैलेश पांडेय

    कृषि विज्ञान केंद्र के पास खेत में मिला चालक का शव, हत्या की आशंका

    निर्वाचन साक्षरता के जरिए युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने पर जोर

    घटकिंडी दुर्गा स्थान में मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओ ने लिया जायजा

    गम्हरिया घोड़ा बाबा मंदिर के पास 407 से भिड़ी कार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.