Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देशभक्ति समूह गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता के अन्तर्गत समुह गीत प्रतियोगिता सम्पन्न
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    देशभक्ति समूह गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता के अन्तर्गत समुह गीत प्रतियोगिता सम्पन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देशभक्ति समूह गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता के अन्तर्गत समुह गीत प्रतियोगिता सम्पन्न
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    प्रत्येक वर्ष की भाँति सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विद्यालयी छात्र – छात्राओं के लिये देशभक्ति समूह गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता के अन्तर्गत समुह गीत प्रतियोगिता सम्पन्न हुई । गीत प्रतियोगिता में नगर के 29 विद्यालयों से कुल 298 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । सभी प्रस्तुतियाँ उच्च स्तरीय रही । कार्यक्रम का आरंभ अतिथि द्वय श्री आर. के. सिंह एवं श्रीमती सुमिता सिंह के संग संस्थान के न्यासी मुरलीधर केडिया, अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका , उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद महासचिव प्रसेनजित तिवारी एवं कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सर्वश्री/श्रीमती पद्मा झा, राजेन्द्र साह ‘राज’एवं नीलाम्बर चौधरी शामिल रहे । कार्यक्रम के संयोजक अरुणा भूषण शास्त्री, सुरेश चन्द्र झा एवं पूनम महानंद के साथ आयोजन को सफल बनाने में यमुना तिवारी व्यथित, डाॅ० अजय कुमार ओझा, दिव्येन्दु त्रिपाठी, डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती’ , अजय कुमार प्रजापति, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, नीलिमा पाण्डेय, कन्हैयालाल अग्रवाल, वसंत जमशेदपुरी , रीना गुप्ता, सुधा प्रजापति, आरती श्रीवास्तव, पूनम सिंह तथा माधुरी मिश्र प्रमुख रहे । मौके पर बडी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही । प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं उनके शिक्षक – शिक्षिकाओं को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया । प्रतियोगिता का परिणाम 15 अगस्त के बाद घोषित की जाएगी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलघु भारत स्मारक हेतु टाटा मोटर्स के अफसरों के साथ सरयू राय ने किया स्थल निरीक्षण
    Next Article भाजपा सुन्दरनगर मंडल के हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की बैठक में प्रभारी सुबोध झा रहे उपस्थित

    Related Posts

    विश्व हृदय दिवस पर TMH की उपलब्धियां: 10 साल में 22 हजार से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं

    September 29, 2026

    2029 तक रांची में सूचना प्रौद्योगिकी पार्क शुरू करने का लक्ष्य, तीन वर्षों में 75 हजार रोजगार सृजन की योजना

    September 29, 2026

    आम्रपाली के कुहरा पत्रा जंगल से 3.640 टन अवैध कोयला बरामद, सीसीएल प्रबंधन को किया गया सुपुर्द

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व हृदय दिवस पर TMH की उपलब्धियां: 10 साल में 22 हजार से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं

    2029 तक रांची में सूचना प्रौद्योगिकी पार्क शुरू करने का लक्ष्य, तीन वर्षों में 75 हजार रोजगार सृजन की योजना

    आम्रपाली के कुहरा पत्रा जंगल से 3.640 टन अवैध कोयला बरामद, सीसीएल प्रबंधन को किया गया सुपुर्द

    Stake Casino Mobile Gaming: Γρήγορες Συνεδρίες και Άμεση Crypto Δράση

    पाकिस्तान से 300 करोड़ आने का डर, डिजिटल अरेस्ट कर 4.50 लाख की ठगी।

    फीते से नहीं, फिटनेस से चलती है सरकार की बस

    पारडीह-बालिगुमा हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 45 वाहनों से 2.5 लाख से अधिक जुर्माना

    भाजपा सोनारी मंडल ने भारत सेवाश्रम विद्यालय में आयोजित किया सेवा चित्र कार्यक्रम

    पूर्वी सिंहभूम कामगार कांग्रेस कमेटी का विस्तार

    हरमू में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख, भाजपा ने की गिरफ्तारी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.