Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लघु भारत स्मारक हेतु टाटा मोटर्स के अफसरों के साथ सरयू राय ने किया स्थल निरीक्षण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    लघु भारत स्मारक हेतु टाटा मोटर्स के अफसरों के साथ सरयू राय ने किया स्थल निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लघु भारत स्मारक हेतु टाटा मोटर्स के अफसरों के साथ सरयू राय ने किया स्थल निरीक्षण
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को लघु भारत का सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, धार्मिक और पौराणिक स्मारक खड़ा करने के लिए उपयुक्त स्थल की तलाश में टाटा मोटर्स के अधिकारियों के साथ भ्रमण किया। ज्ञात हो कि श्री राय ने टाटा मोटर्स प्रबंधन के अफसरों के समक्ष प्रस्ताव रखा था कि जमशेदपुर में इस तरह का स्मारक खड़ा करने के लिए उपयुक्त स्थल का आवंटन किया जाए। विधायक के प्रस्ताव पर टाटा मोटर्स प्रबंधन ने सहमति प्रदान की और शनिवार को उपयुक्त स्थल के लिए निरीक्षण किया गया।

    विधायक श्री राय ने बताया कि जमशेदपुर को देश भर में लघु भारत की ख्याति प्राप्त है। यहां पर भारत के सभी प्रांतों के निवासी कम या अधिक संख्या में निवास करते हैं। अपने-अपने राज्यों की सांस्कृतिक, धार्मिक और पौराणिक परंपराओं को जीवित रखते हैं। जमशेदपुर की विशेषता है कि साल भर किसी न किसी प्रांतीय अथवा भाषायी समूहों का कोई न कोई आयोजन यहां चलते ही रहता है।

    उन्होंने बताया कि पूरे भारत की सामाजिक संस्कृति के प्रतीक के रूप में एक स्मारक खड़ा करने की परिकल्पना मन में आई। इसके लिए उन्होंने टाटा मोटर्स से वार्ता किया। परिणामस्वरुप शनिवार को निरीक्षण किया गया और मां भुवनेश्वरी और बेली व्यू स्कूल की लंबी पट्टी को प्रथम दृष्टया उपयुक्त पाया गया। यहां लघु भारत की सांस्कृतिक परंपराओं की एक जीवंत स्मारक स्थल बनाने की योजना है जो शत प्रतिशत पर्यावरण के अनुकूल होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसावन महोत्सव भी हमारी संस्कृति की एक परम्परा हैँ : सनातन उत्सव समिति
    Next Article देशभक्ति समूह गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता के अन्तर्गत समुह गीत प्रतियोगिता सम्पन्न

    Related Posts

    मुद्दा बड़ा है, लेकिन विपक्ष की एकजुटता की परीक्षा भी

    September 30, 2026

    डिजिटल इंडिया के दरवाजे पर रिश्वत की पुरानी दस्तक

    September 30, 2026

    दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने की ओर भारत

    September 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Stake Casino Online : Sessions rapides et l’art du pari instantané

    वह बृक्ष — मोहन गौतम

    मुद्दा बड़ा है, लेकिन विपक्ष की एकजुटता की परीक्षा भी

    डिजिटल इंडिया के दरवाजे पर रिश्वत की पुरानी दस्तक

    दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने की ओर भारत

    13वां प्रागज्योति अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव संपन्न

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    कोलकाता में ग्राहक पंचायत के अभ्यास वर्ग में हंगामा, मारपीट का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.