Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो की रहने वाली साढ़े तीन वर्ष की बच्ची के साथ घिनौना कार्य करने का प्रयास ,विकास सिंह के पहल पर आधे घंटे में अपराधी हुआ गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड बिहार राजनीति

    मानगो की रहने वाली साढ़े तीन वर्ष की बच्ची के साथ घिनौना कार्य करने का प्रयास ,विकास सिंह के पहल पर आधे घंटे में अपराधी हुआ गिरफ्तार

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 10, 2024Updated:August 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो की रहने वाली साढ़े तीन वर्ष की बच्ची के साथ घिनौना कार्य करने का प्रयास ,विकास सिंह के पहल पर आधे घंटे में अपराधी हुआ गिरफ्तार
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित कृष्णा उद्यान में पूरे राज्य को शर्मशार करने वाली घटना घटी । घटना इतनी अधिक निंदनीय है कि उसके जितनी निंदा की जाए वह कम होगी । ज्वाहर नगर रोड न. 17 केरला पब्लिक स्कूल के नर्सरी में पढ़ने वाली साढ़े तीन वर्षीय छोटी बच्ची कल्पना (काल्पनिक नाम) शुक्रवार को जब विद्यालय से लौटी तो अपनी मां को अपने गुप्तांग में दर्द होने की बात कही मां ने जब उसका कपड़ा खोलने लगा तो देखा कि स्कॉट का हुक पहले से खुला हुआ था मां ने घर में प्राथमिक उपचार किया थोड़ी देर बाद बच्ची ने कहा न्यू वैन वाले अंकल ने उसका कपड़ा खोलकर स्कुल वैन में सुला दिया और जैसे-जैसे किया वैसे-वैसे उसने अपनी मां को बताया । बच्ची के पिता ट्रांसपोर्ट में काम करते हैं बच्ची की बातें सुनकर माता-पिता के होश ठिकाने लग गए उन्होंने आज मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह कृष्ण उद्यान पीड़ित के घर पहुंचे पीड़ित के घर पहुंचने पर बच्ची की माता-पिता ने भाजपा नेता विकास सिंह को पकड़कर रोने लगे कहा कि भैया मुझे न्याय दिलाइए
    बच्ची लगातार दस दिनों से मारुति वैन से विद्यालय से आना और जाना कर रही थी । विगत दो दिनों से मारुति वैन वाले का साला दूसरे वैन से बच्ची को लाकर घर में छोड़ता था वैन का शीशा पूरा काला था बच्ची की मां ने वैन वाले से पूछा कि जो भैया स्कूल लेकर जाते थे वह क्यों नहीं आ रहे आप कौन हैं आप क्यों छोड़ने आ रहे हैं इस पर वैन वाले ने कहा कि वैन में अधिक भीड़ थी इसलिए छोड़ने मैं आ रहा हूं इस पर बच्ची की मां ने पूछा कि काला शीशा लगाना मना है फिर आपने वैन में काला शीशा क्यों लगाया है इस पर वैन वाले ने कहा कि आप अपना काम कीजिए कोई दिक्कत नहीं है ।

    बच्ची ने अपने माता-पिता को जब मामले की जानकारी दिया तब वैन के असली मालिक ने धमकी भरे लहजे में कहा की मेरा साला है जो गांव से आया हुआ है और इसने जो गलती की है उसके लिए इसे माफ कर दिजिए।

    मामले की जानकारी हासिल कर भाजपा नेता विकास सिंह ने पूरे मामले की जानकारी जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ मानगों के थाना प्रभारी को दिया । सूचना मिलते ही पीड़िता के घर मानगो थाना प्रभारी पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए अपराधी को घेराबंदी कर आधे घंटे के अंदर लिया गिरफ्तार कर लिया ।

    मानगो की रहने वाली साढ़े तीन वर्ष की बच्ची के साथ घिनौना कार्य करने का प्रयास विकास सिंह के पहल पर आधे घंटे में अपराधी हुआ गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा सुन्दरनगर मंडल के हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की बैठक में प्रभारी सुबोध झा रहे उपस्थित
    Next Article सावन महोत्सव भी हमारी संस्कृति की एक परम्परा हैँ : सनातन उत्सव समिति

    Related Posts

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    July 23, 2026

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    July 23, 2026

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.