Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आजादी के जश्न मनाने हेतु 11 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान शुरू करेगी भाजपा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आजादी के जश्न मनाने हेतु 11 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान शुरू करेगी भाजपा

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आजादी के जश्न मनाने हेतु 11 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान शुरू करेगी भाजपा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर में 11 अगस्त से भाजपा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करेगी। आजादी का जश्न मनाने और राष्ट्रवाद की अलख जगाने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में 11 से 14 अगस्त तक पूरे शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसी कड़ी में, बुधवार को जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रम की व्यापक सफलता और रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में हर तिरंगा अभियान एवं महिला मोर्चा के तत्वावधान में 14 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की भागीदारी को लेकर मंथन किया गया।
    *हर घर तिरंगा अभियान पर जिला स्तरीय टीम का हुआ गठन:* 11 से 14 अगस्त तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रम के निमित्त जिला संयोजक एवं सह संयोजक की नियुक्ति की गई है। जिसमें पप्पू सिंह को संयोजक एवं जितेंद्र राय, मंजीत सिंह को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं, अभियान के जिला टोली में मुचिराम बाउरी, गणेश सरदार और बिनोद सिंह को शामिल किया गया है।

    बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष गुंजन यादव, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, प्रदीप बेसरा, जिला महामंत्री राकेश सिंह, मोदी, जिला मंत्री मंजीत सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, मनोज राम, नीलू मछुआ, विजय तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, आईटी सेल प्रभारी कौस्तव राय, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बीनानंद सिरका, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो: हरि मुखी
    Next Article 11 अगस्त को शहर के अन्य बंगभाषी संस्थाओं के साथ मिलकर खुदीराम बोस के शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.