Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 11 अगस्त को शहर के अन्य बंगभाषी संस्थाओं के साथ मिलकर खुदीराम बोस के शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर का होगा आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    11 अगस्त को शहर के अन्य बंगभाषी संस्थाओं के साथ मिलकर खुदीराम बोस के शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    11 अगस्त को शहर के अन्य बंगभाषी संस्थाओं के साथ मिलकर खुदीराम बोस के शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर का होगा आयोजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : सामाजिक संस्था बंग बंधु की केंद्रीय अध्यक्ष अपर्णा गुहा ने बताया के देश की आजादी के जंग में मात्र 18 वर्ष की आयु में अपना बलिदान देनेवाले अमर शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर 11 अगस्त को शहर के अन्य बंगभाषी संस्थाओं के साथ मिलकर मानगो गोलचक्कर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा रतदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. वे आज बिष्टुपुर स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में उत जानकारी दी.
    उन्होंने बताया कि उक्त तिथि को संस्था के सदस्य सुबह लगभग 9 बजे भुइयांडीह दुर्गापूजा मैदान में इकट्ठा होंगे. तत्पश्चात सभी लोग मानगों बस स्टैंड गोलचक्कर पहुंचेंगे तथा वहां अन्य बंगभाषी संस्था के सदस्यों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर पदयात्रा करते हुए मानगो पुल के दूसरी छोर पर स्थित शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा (मानगो गोलचक्कर) तक पहुंचकर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. इस दौरान सभी बंगभाषी बंगला भाषा की उन्नति तथा शहीद खुदीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेंगे. अपर्णा ने बताया कि कार्यक्रम के एकदिन पूर्व 10 अगस्त को संध्याबेला प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई, विद्युत सज्जा आदि की जाएगी. 11 अगस्त को सुबह से ही वहां देशभक्ति गीत बजाये जाएंगे. शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिये 40 से अधिक संस्था के सदस्य व प्रतिनिधि शामिल होंगे. उम्मीद है कि लगभग तीन हजार लोग इसमें शामिल होंगे. बताया कि पदयात्रा में शामिल महिलाएं लाल पाड़ सफेद साड़ी व पुरुष सफेद शर्ट या कुर्ता में होंगे.
    पत्रकार सम्मेलन में संस्था के केंद्रीय महासचिव उत्तम गुहा ने बताया कि शहीद खुदीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर 17 अगस्त (शनिवार) को जमशेदपुर ब्लड बैंक में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसके सहयोग के लिये अबतक 30 से अधिक सामाजिक संस्थाओं ने अपनी सहमति दे दी है. शिविर में 500 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है. बताया कि संस्था द्वारा उसी दिन ज़रूरतमंद के लिए एसी एम्बुलेंस सेवा पुनः 24×7 नए हेल्पलाइन नंबर के साथ शुरू की जाएगी.
    संवाददाता सम्मेलन में संस्था के संरक्षक तरुण डे सहित संस्था के केंद्रीय महासचिव उत्तम गुहा, विनोद डे, संजीव आचार्य, काजल मुखर्जी, निर्मल चंद्र आदि उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआजादी के जश्न मनाने हेतु 11 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान शुरू करेगी भाजपा
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कुल 37 प्रस्ताव पर मुहर लगी है

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.