Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा की
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा की

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा की

    *मुख्यमंत्री ने आयोजन को लेकर अधिकारियों को दिए कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश।*
    =========================
    *★गरिमा और भव्यता के साथ मनाया जाय महोत्सव*

    *★ कल्चरल प्रोग्राम में आकर्षण का केंद्र रहे झारखंड की समृद्ध कला-संस्कृति*

    *★ समारोह स्थल की साज-सज्जा एवं भव्यता बेहतर प्लानिंग के साथ करें*

    *– श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    =========================
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान रांची में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी 9 एवं 10 अगस्त 2024 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखण्ड आदिवासी महोत्सव सम्पूर्ण गरिमा और भव्यता के साथ मनाया जाय। महोत्सव में पहुँचने वाले सभी आगंतुकों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सांस्कृतिक समारोह स्थल में आगंतुकों के बैठने की पूरी व्यवस्था हो। साज-सज्जा तथा भव्यता में कोई कमी न रहे इस हेतु पूरी तैयारी एक बेहतर प्लानिंग के साथ करें।

    *ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ नये कलाकारों को भी अवसर मिले*

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झारखंड की समृद्ध कला, संस्कृति को प्राथमिकता के तौर पर शामिल करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम की भव्यता झारखंड के कला-संस्कृति पर केंद्रित हो यह सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन के दौरान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान परिसर में लगे पेड़-पौधों को कोई नुकसान नहीं पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखें। मौके पर विभागीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कार्यक्रम के दौरान समारोह स्थल पर लगे एक भी पेड़-पौधों को नुकसान न पहुंचे इस निमित्त पूरी तत्परता के साथ विशेष ध्यान रखा जा रहा है। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्य समारोह में आयोजित कल्चरल प्रोग्राम में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता के तौर पर मौका दें।

    *बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव श्री कृपानंद झा, राज्य के आदिवासी कल्याण आयुक्त श्री अजय नाथ झा एवं उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ गोपाल कृष्ण झा को क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक बनाए जाने पर जामताड़ा जिले के शिक्षकों में खुशी: विद्यासागर
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    July 21, 2026

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल, आश्रित को नौकरी की मांग को लेकर अस्पताल गेट जाम

    July 21, 2026

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल, आश्रित को नौकरी की मांग को लेकर अस्पताल गेट जाम

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    बेटियों की सुरक्षा पर सख्ती स्वागतयोग्य, अब जमीन पर दिखे असर अमन कुमार शांडिल्य 

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    गिरिडीह वेंकटेश्वर प्लांट में दर्दनाक हादसा, हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.