Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ गोपाल कृष्ण झा को क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक बनाए जाने पर जामताड़ा जिले के शिक्षकों में खुशी: विद्यासागर
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    डॉ गोपाल कृष्ण झा को क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक बनाए जाने पर जामताड़ा जिले के शिक्षकों में खुशी: विद्यासागर

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 6, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉक्टर गोपाल कृष्ण झा का स्थानांतरण हाल ही में दुमका प्रमंडल के क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक के पद पर हुआ है जिसको लेकर जिले के सभी शिक्षकों में खुशी है,परंतु उन्हें जामताड़ा के जिला शिक्षा पदाधिकारी से हटाए जाने पर काफी दुख है।
    अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा के भूतपूर्व जिला संगठन मंत्री विद्या सागर ने कहा कि डॉक्टर गोपाल कृष्ण झा ने 5 अगस्त 2022 को जामताड़ा जिला में जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में योगदान किया था। योगदान के उपरांत जामताड़ा जिले के शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन में उनका अहम योगदान रहा। छात्र छात्राओं, शिक्षकों, कर्मियों के साथ उनका संबंध मधुर रहा है। जामताड़ा जिले के शैक्षणिक व्यवस्था और परीक्षा के अंक प्रतिशत में सुधार के लिए स्वच्छ प्रशासक के रूप में डॉ झा को 2 सितंबर 2023 को विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो के द्वारा जैक सभागार में सम्मानित किया गया है। वे केवल एक जिला शिक्षा पदाधिकारी ही नहीं बल्कि जामताड़ा जिले के सभी छात्र छात्राओं और शिक्षको के लिए अभिभावक और मार्गदर्शक थे। 6 माह से भी कम सेवा रहने के वाबजूद उनका जामताड़ा जिला से स्थानांतरण समझ से परे है। शिक्षक विद्या सागर ने उनके सन्दर्भ में कहा कि उन्होंने 8 विषयों से स्नातकोत्तर और एम एड की डिग्री हासिल किया है। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में 1994 से 2005 तक उद्घोषक के रूप में कार्य किया है। शोध और रिसर्च के लिए उन्हें फेलोशिप मिला है। भारत के बाहर नेपाल और श्रीलंका में उन्होंने शिक्षा से संबंधित सेमिनार में भाग लिया है।
    अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जामताड़ा के सभी विद्यालयों का कायाकल्प कर दिया। वे जामताड़ा में जिला शिक्षा पदाधिकारी के पूर्व धनबाद में शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य थे। धनबाद के शिक्षा जगत में इनकी खूब चर्चा हुई थी। शिक्षा विभाग से हटकर वे भारतीय दर्शन और संस्कृत साहित्य के मर्मज्ञ हैं. भारतीय संस्कृति का उन्हें एनसाइक्लोपीडिया कहा जाता है।

    शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं विज्ञान, ज्योतिष, मानव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, समाज, राजनीति, अध्यात्म जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उनकी गहरी पकड़ है। मधुरता और शालीनता उनकी पहचान है। इतने विद्वान और उच्च पदाधिकारी होने के बावजूद भी सभी के साथ सरलता और सहजता के साथ मिलना और सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करना यह उनके व्यक्तित्व की गरिमा को दर्शाता है।
    अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ संथाल परगना के प्रमंडलीय राज्य उपाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार ने कहा डॉ गोपाल कृष्ण झा का कार्यकाल अत्यंत ही सराहनीय रहा है। उन्होंने 2024 – 25 सत्र के लिए कन्या मध्य विद्यालय जामताड़ा, आदर्श मध्य विद्यालय जामताड़ा, एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेंगायडीह को उच्च और प्लस प्लस टू विद्यालय में उत्क्रमण कर जामताड़ा जिला को सौगात दी है। उनका यह पहल प्रशंसनीय है। झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ जामताड़ा के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि जिले के सभी उच्च विद्यालय और प्लस 2 विद्यालय के शिक्षकों की समस्याओं को उन्होंने शून्य कर एक नया आयाम स्थापित किया। जिले में जीर्ण शीर्ण विद्यालयों को तोड़कर नो कॉस्ट पर संपादित किया। डॉ झा के कार्यकाल में शिक्षकों की सभी लंबित मांगे जैसे वरीय वेतनमान, सेवा पुस्तिका का खुलना,सभी शिक्षकों का सेवा संपुष्टि,पेंशन हेतु फिक्सेशन, सेवानिवृत्त शिक्षको को आर्थिक लाभ उपलब्ध कराना इत्यादि समय पर संपन्न हुआ। जिले में स्थापित सभी टीजीटी एवं पीजीटी शिक्षकों के सर्टिफिकेट का वेरिफिकेशन कर सभी का वेतन भुगतान कर दिया गया। झारखंड राज्य के किसी अन्य जिला में इतनी जल्दी काम नहीं हुआ है, जितना जल्दी जामताड़ा जिला में सभी कार्य संपन्न हुआ।
    उन्होंने कहा कि जामताड़ा जिला में शिक्षा विभाग के ऊपर जितने कोर्ट केस उच्च न्यायालय में लंबित थे, उसका निराकरण भी डॉ झा के कार्यकाल में कर लिया गया। अभी जामताड़ा जिले के माध्यमिक और प्लस टू के शिक्षकों से संबंधित एक भी केस लंबित नहीं है। छात्र छात्राओं के हित में फतेहपुर प्रखंड में स्टेडियम का निर्माण कार्य हेतु आवश्यक पहल और कुंडहित प्रखंड में प्लस टू विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण में भी महती भूमिका निभाई।
    जिले के 40 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना और तीन एस ओ ई विद्यालय के कुशल संचालन में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के साथ सार्थक प्रयास किया। उनके नेतृत्व में जिला के वार्षिक, माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के रीजल्ट में काफी सुधार हुआ। उन्होंने कहा कि डॉ झा शिक्षकों और कर्मियों के साथ काफी घुल मिलकर काम करते थे। आम जनता और छात्र- छात्रा उनसे कभी भी मिल सकते थे। वे जब भी किसी विद्यालय का निरीक्षण करने जाते थे, वे बच्चों के साथ काफी संवाद किया करते थे। एक अच्छे प्रशासक के सारे गुण उनमे मौजूद है। डॉक्टर गोपाल कृष्ण झा जैसे कुशल,योग्य और कर्मठ जिला शिक्षा पदाधिकारी का नाम जामताड़ा जिले के शिक्षा जगत में अविस्मरणीय रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदर्श विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने पूर्व उपमुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी की धर्मपत्नी के असामयिक निधन पर उनके घर जाकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा की

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.