Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » काशी विश्वनाथ मंदिर के पास दो पुराने मकान ढहे, एक महिला की मौत, प्रधानमंत्री ने दुख जताया
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    काशी विश्वनाथ मंदिर के पास दो पुराने मकान ढहे, एक महिला की मौत, प्रधानमंत्री ने दुख जताया

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    काशी विश्वनाथ मंदिर के पास दो पुराने मकान ढहे, एक महिला की मौत, प्रधानमंत्री ने दुख जताया
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में मंगलवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर गलियारे के पास स्थित दो पुराने मकान अचानक ढह गए, जिससे एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में हुई इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतक महिला के परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की और अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिये।

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना चौक इलाके के खोया गली में हुई, जहां काशी विश्वनाथ मंदिर गलियारे के पास बने दो पुराने मकान अचानक ढह गए। इस घटना में मलबे में दबकर प्रेम लता गुप्ता (43) नामक महिला की मौत हो गयी तथा सात अन्य लोग घायल हो गए।

    सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने सभी लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

     

     

    वाराणसी के मंडल आयुक्त कौशल राज शर्मा ने संवाददाताओं को बताया, “दो मकान ढहे थे, जिनमें से एक में रह रहे सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे थे, जबकि दूसरे मकान में रह रहे दो लोग ही बाहर निकल पाए थे और सात अन्य मलबे में फंस गए थे। उन्हें बचाव अभियान चलाकर बाहर निकाला गया।”

     

     

     

    शर्मा के मुताबिक, इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और एक महिला कॉन्स्टेबल सहित सात लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों की निगरानी में सातों घायलों का इलाज किया जा रहा है।

    मंडलायुक्त ने एक बयान में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस दुखद घटना पर उनसे फोन पर बात करके जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने हादसे में मृतक महिला के परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की और सभी घायल लोगों के बेहतर इलाज के निर्देश दिये।

    यह पूछे जाने पर कि जो दो मकान जमींदोज हुए हैं, उनके मालिकों ने क्या उन्हें काशी विश्वनाथ गलियारे के निर्माण की मद में खरीदने के लिये मंदिर प्रशासन को अर्जी दी थी, इस पर शर्मा ने कहा, ‘‘मैं दो चीजें स्पष्ट कर देना चाहता हूं। एक तो मंदिर (काशी विश्वनाथ गलियारा) का निर्माण पांच साल पहले शुरू हुआ था और ढाई वर्ष पहले पूरा भी हो चुका है। उसके बाद कोई नयी संपत्ति नहीं खरीदी जा रही है और न ही मंदिर गलियारे के बाहर के मकान की मरम्मत के लिये मंदिर से कोई अनुमति लेने की आवश्यकता होती है।’’

     

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक मकान को खरीदने के लिए मंदिर प्रशासन से अनुरोध किए जाने की बात है तो मुझसे भी ऐसा अनुरोध किया गया था तब हमने विचार करने को कहा था लेकिन वास्तविकता यह है कि अब मंदिर (काशी विश्वनाथ गलियारा) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब बाहर की संपत्तियों की मंदिर को आवश्यकता नहीं है। धन केवल उन्हीं चीजों पर खर्च किया जा रहा है जो तात्कालिक रूप से श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक हैं।’’

    शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘अगर कोई यह कहे कि हम मकान की मरम्मत इसलिये नहीं कर रहे हैं कि मंदिर प्रशासन इसे खरीद लेगा, तो यह फिजूल की बात है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी देने बाला बेगूसराय के बनहारा खिजिरचक निवासी मो.जाहिद को पटना पुलिस की विशेष टीम ने कोलकाता से किया गिरफ्तार।
    Next Article भारतीय वांग्मय एवं भारत को जानो विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न’

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.