बागबेड़ा जिला पार्षद, जिला प्रशासन और बस्ती के लोगों के तीन दिन के अथक प्रयास से स्लूइस गेट खोला गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बागबेड़ा क्षेत्र के उत्तरी बागबेड़ा पंचायत के नया बस्ती के सैकड़ो घरों में थोड़े बारिश होने से ही नाले का पानी घुस जाता था जिससे सैकड़ो लोग आर्टिफिशियल बाढ़ से ग्रसित हो जाते थे।
गंदे पानी के घर में घुसने से बीमारी की भी संभावना बनी रहती थी। जिला अभियंता के सहयोग से 60 टन वाले क्रेन के माध्यम से आज फाटक खोला गया। जिससे पानी का बहाव तेज हुआ है और फंसा हुआ कचरा भी निकल कर बाहर जा रहा है।
बस्ती वासियों में खुशी की लहर है सभी लोग इसके लिए जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार के साथ साथ मुखिया बुधराम टोप्पो को धन्यवाद दे रहे हैं। इस पूरे अभियान में डॉ कविता परमार, बुधराम टोप्पो के साथ साथ एंथोनी सिंह, रामू साव, गुलशन सिंह, सन्तोष सिंह, रिंकू ठाकुर, नीरज सिंह, राजू सिंह, अनंत साव, प्रेम सिंह, रौशन सिन्हा, प्रकाश सिंह, धर्मेंद्र चौहान, सुभाष श्रेष्ठ, मुकेश सिंह, मोहन लाल, रितेश का भरपूर सहयोग रहा।
नया बस्ती के एंथोनी नामक युवक ने जान जोखिम में डालकर 40 फीट नीचे 5 बार जाकर क्रेन को सेट किया तभी यह अभियान सफल हुआ। जिला पार्षद ने उपायुक्त, अपर उपायुक्त, अनुमंडल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी के साथ-साथ जिसको की टीम नगर पालिका की टीम सिंचाई विभाग की टीम को सहयोग के लिए धन्यवाद कहा।

