Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उमेश यादव ने जड़ दिए दनादन पांच छक्‍के, गेंदबाज ने जोड़ लिए थे हाथ
    Breaking News Headlines खेल राष्ट्रीय

    उमेश यादव ने जड़ दिए दनादन पांच छक्‍के, गेंदबाज ने जोड़ लिए थे हाथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन भारत के नाम रहा. पहले दर्शकों को रोहित शर्मा का दोहरा शतक देखने को मिला तो फिर बाद में दूसरा सेशन खत्म होने से पहले- पहले उमेश यादव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली. रवींद्र जडेजा के पवेलियन लौटने के बाद जैसे ही उमेश यादव क्रीज पर आए, उन्होंने बड़े शॉट उड़ाना शुरू कर दिया. जिसे देखकर खुद कप्तान विराट कोहली को भी यकीन नहीं हुआ. जॉर्ज लिंडे की गेंद पर उमेश यादव ने छक्के के साथ अपना खाता खोला. लेकिन जब अगली गेंद पर जैसे ही उन्होंने लगातार दूसरा छक्का जड़ा, फैंस सहित ड्रेसिंग रूम में बैठे कप्तान विराट कोहली भी अपनी कुर्सी छोड़कर उछलने लगे. वहीं गेंदबाज जॉर्ज लिंडे ने तो उनके सामने हाथ जोड़ लिए थे.उमेश यादव ने 10 गेंदों पर 31 रन जड़े. उनकी यह पारी टेस्ट क्रिकेट में 30 रन से ज्यादा की सबसे तेज पारी है. तब से किसी बल्लेबाज ने उनसे तेज 30 प्लस का स्कोर नहीं किया है. उमेश ने 310 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा. फ्लेमिंग ने 2004 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑकलैंड में 11 गेंद में नाबाद 31 रन बनाए थे. उनकी पारी में 6 चौके और एक छक्का शामिल था. टीम इंडिया ने नौ विकेट पर 497 रन पर अपनी पारी घोषित की. भारत की ओर से सर्वाधिक रन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बनाए. रोहित ने 212 रन बनाए. वहीं अजिंक्य रहाणे ने 115 रन की पारी खेली.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहली बार देरी से पहुंची तेजस एक्सप्रेस , यात्रियों को मिलेगा मुआवजा
    Next Article घर ही नहीं, घट को भी रोशन करें

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.