Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहली बार देरी से पहुंची तेजस एक्सप्रेस , यात्रियों को मिलेगा मुआवजा
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    पहली बार देरी से पहुंची तेजस एक्सप्रेस , यात्रियों को मिलेगा मुआवजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: भारत की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस पहली बार लेट से स्टेशन पहुंची. अब लेट होने के चलते यात्रियों को मुआवजा दिया जाएगा. शनिवार को ये ट्रेन दोनों तरफ से लेट से चली. इस दौरान लखनऊ से दिल्ली आने वाली इस ट्रेन में 451 यात्री सवार थे और दिल्ली से लखनऊ जाने वाली ट्रेन में 500 यात्री थे. आईआरसीटीसी के लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक (सीआरएम) अश्विनी श्रीवास्तव ने कहा, हमने सभी यात्रियों के मोबाइल पर एक लिंक भेजी है, जिसपर क्लिक करने से वे अपने मुआवजे के लिए आवेदन कर सकते हैं.ऐसा करने पर उन्हें मुआवजा मिल जाएगा. चार अक्टूबर को लखनऊ से लॉन्च हुई तेजस भारतीय रेलवे की पहली निगमीकृत ट्रेन है, जिसका संचालन इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) करता है. शुक्रवार रात लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर वाराणसी जाने वाली कृषक एक्सप्रेस यार्ड से प्लेटफॉर्म पर लाई जा रही थी. तभी अचानक ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गए. इससे नई दिल्ली से लखनऊ पहुंची तेजस एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर ही खड़ी रह गई और पिट लाइन पर मरम्मत के लिए समय से नहीं पहुंची.इससे ट्रेन की मरम्मत और उसे तैयार करने में काफी समय लग गया. ट्रेन सुबह 6.10 बजे की जगह करीब तीन घंटे की देरी से नौ बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुई और नई दिल्ली करीब सवा तीन घंटे की देरी से दोपहर 3.40 बजे पहुंची. आईआरसीटीसी के नियमों के तहत तेजस के एक घंटे व उससे ज्यादा देरी पर यात्रियों को 100 रुपये और दो घंटे या उससे ज्यादा कितनी भी देरी के लिए 250 रुपये मुआवजा दिया जाएगा. ट्रेन के देरी से पहुंचने के बाद आईआरसीटीसी मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने यात्रियों को मुआवजा देने का ऐलान किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरियाणा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वोटिंग जारी
    Next Article उमेश यादव ने जड़ दिए दनादन पांच छक्‍के, गेंदबाज ने जोड़ लिए थे हाथ

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.