Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वोटिंग जारी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    हरियाणा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वोटिंग जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: देश के प्रमुख दो राज्यों महाराष्ट्र और हरियाणा मे विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग का क्रम जारी है. सुबह 10 बजे तक हरियाणा में 11 प्रतिशत तो महाराष्ट्र में 8 फीसदी मतदान रिकार्ड किया गया है. दोनों राज्यों के अलावा कुछ राज्यों मे उप चुनाव भी हो रहे हैं.हरियाणा में अबतक आठ फीसदी और महाराष्ट्र में पांच फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है. वहीं मुंबई शहर के 10 विधानसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक पांच फीसदी वोटिंग हुई है. महाराष्ट्र के लातूर जिले में हो रही भारी बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग मतदान स्थलों पर पहुंचे हैं.

    जलपान से पहले मतदान कर प्रदेश की विकासयात्रा में भागीदार बने

    हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है. सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदार बनें. वहीं महाराष्ट्र की जनता से प्रधानमंत्री ने मराठी में ट्वीट करके मतदान करने की अपील की.

    उन्होंने कहा, आज महाराष्ट्र की जनता यह तय करने जा रही है कि उन्हें अगले पांच साल तक सरकार चलाने का मौका किसे देना चाहिए. इसलिए मैं महाराष्ट्र के अपने सभी भाइयों और बहनों और युवा मित्रों से अपील करता हूं कि वे आज रिकॉर्ड संख्या में मतदान करके लोकतंत्र के इस उत्सव को समृद्ध करें.

    मतदान की प्रमुख झलकियां

    – यूपी के गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने मुंबई के गोरेगांव और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने अंधेरी (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर अपने वोट डाले.

    – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और उनकी पत्नी वर्षा ने महाराष्ट्र के गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. भाजपा से गोपाल अग्रवाल और कांग्रेस से अमर वरडे इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

    -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में मतदान किया. वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने पर उन्होंने कहा कि संघ को पिछले 90 साल से निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन, चिंता की कोई जरुरत नहीं, क्योंकि समाज एक था और एक ही रहेगा.

    -भाजपा प्रत्याशी बबीता फोगट ने गीता फोगट और अपने परिवार के साथ चरखी दादरी निर्वाचन क्षेत्र के बलाली गांव स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. बबीता फोगट यहां से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं और कांग्रेस उम्मीदवार निरपेंद्र सिंह सांगवान और जेजेपी के उम्मीदवार सतपाल सांगवान के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं.

    – ओलंपिक पदक विजेता और बड़ौदा से बीजेपी उम्मीदवार योगेश्वर दत्त ने मतदान किया. वह कांग्रेस उम्मीदवार कृष्ण हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. हरियाणा में जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ट्रैक्टर पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे हैं. वह उचाना कलां से चुनाव लड़ रहे हैं.

    – बारामती विधानसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की वरिष्ठ नेता सुप्रिया सुले ने वोट डाला. उनके चचेरे भाई और राकांपा नेता अजीत पवार भाजपा के गोपीचंद पाडलकर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय सेना ने POK में तीन आतंकी कैंप तबाह किये, 10 पाक सैनिक मारे: सेना प्रमुख
    Next Article पहली बार देरी से पहुंची तेजस एक्सप्रेस , यात्रियों को मिलेगा मुआवजा

    Related Posts

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली

    November 5, 2026

    दीपावली — प्रकाश का पर्व और देवी काली की आराधना

    November 5, 2026

    लोकतंत्र में बहस जरूरी, सियासी तमाशा नहीं!

    November 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली

    दीपावली — प्रकाश का पर्व और देवी काली की आराधना

    लोकतंत्र में बहस जरूरी, सियासी तमाशा नहीं!

    मन की शांति में ही जीवन की सच्ची समृद्धि

    1xbet Download App Guide: Install, Register & Play Safely

    Comment installer 1xBet sur Android : ce qu’il faut savoir

    Base APK 1xBet : aperçu et options

    आज एक घंटे चलेगा ‘#DownloadECINet’ अभियान, युवाओं से भागीदारी की अपील

    मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए टू की पांचवीं बैठक, चुनावी पाठशाला भी आयोजित

    गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ को मिलेगा मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.