Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय सेना ने POK में तीन आतंकी कैंप तबाह किये, 10 पाक सैनिक मारे: सेना प्रमुख
    Breaking News राष्ट्रीय

    भारतीय सेना ने POK में तीन आतंकी कैंप तबाह किये, 10 पाक सैनिक मारे: सेना प्रमुख

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली: पाकिस्तान की ओर से अकारण की गई गोलीबारी के जवाब में भारतीय सेना ने रविवार को तोपखाने का मुंह खोलते हुए नियंत्रण रेखा पर जम्मू कश्मीर के तंगधार सेक्टर के पास सीमा पार स्थित कम से कम तीन आतंकी शिविरों और पाक सेना के कई ठिकानों पर भीषण हमला किया जिसमें 6 से 10 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए.भारतीय सेना की कार्रवाई पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा, PoK में आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाने के लिए तोपखाने की तोपों का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने बताया, जब से अनुच्छेद 370 को जम्मू-कश्मीर से निरस्त किया गया, हमें राज्य में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के लिए सीमा पार से आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के बार-बार इनपुट मिल रहे हैं.धीरे-धीरे घाटी में हालात सामान्य हो रहे हैं, लेकिन जाहिर है कि पाक और पीओके में कुछ लोग आतंकवादी और एजेंसियों के इशारे पर काम कर रहे हैं, जो शांतिपूर्ण माहौल को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं.सेना प्रमुख ने कहा, बीते कुछ महीनों में घुसपैठ के प्रयास की कई घटनाएं सामने आई हैं. हमारे पास पुख्ता सूचना थी कि कुछ आतंकी घुसपैठ की कोशिश में हैं जिसके बाद यह ऐक्शन लिया गया. आर्मी चीफ ने कहा, आतंकी घुसपैठ के लिए नये-नये तरीके अपना रहे हैं, लेकिन हम उनका मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.गौरतलब हो भारतीय सेना की गोलाबारी में करीब 22 से अधिक आतंकवादी भी मारे गये हैं. जवाबी कार्रवाई ऐसे समय की गई जब शनिवार शाम पाकिस्तान की गोलीबारी में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए और एक आम नागरिक मारा गया.भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने कल शाम तंगधार सेक्टर के भारतीय क्षेत्र में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए अकारण संघर्षविराम उल्लंघन शुरू कर दिया.अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में आतंकवादियों के लॉंच पैडों और इन लॉंच पैडों को सुरक्षा प्रदान करने वाली अनेक पाकिस्तानी चौकियों तथा कुछ शस्त्र स्थलों को निशाना बनाया गया.उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान सीमा पार से आतंकी गतिविधियों में मदद देना जारी रखता है तो भारतीय सेना को अपने हिसाब के समय और जगह पर जवाब देने का अधिकार है.सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी ठिकानों तथा आतंकी शिविरों को निशाना बनाने की तुलना 2016 में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक से नहीं की जानी चाहिए. इस बीच, पाकिस्तानी सेना ने रविवार को कहा कि भीषण गोलीबारी में कम से कम नौ भारतीय सैनिक मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं, लेकिन भारतीय सेना ने इस दावे का खंडन किया है.पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया कि झड़पों में पाकिस्तान ने भी अपना एक सैनिक और तीन नागरिक खो दिए. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद जिला उपायुक्त बदर मुनीर ने मीडिया से कहा कि नौसेरी सेक्टर तथा पास में नीलम घाटी के जुरा सेक्टर के क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुजल एवं स्वच्छ गांव बनाने का मुखिया ,जल सहिया एवं स्वच्छता ग्राहीयों को दिया गया प्रशिक्षण
    Next Article हरियाणा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वोटिंग जारी

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.