Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ता कर रहे स्ट्रांग रूम की निगरानी, शिफ्टों में दिन और रात बांटी गई है कार्यकर्ताओं को मंडलवार जिम्मेदारी, जमशेदपुर लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने लिया निगरानी कैम्प का जायजा, बड़ी जीत के प्रति भाजपा कार्यकर्ता दिखे आश्वस्त
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ता कर रहे स्ट्रांग रूम की निगरानी, शिफ्टों में दिन और रात बांटी गई है कार्यकर्ताओं को मंडलवार जिम्मेदारी, जमशेदपुर लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने लिया निगरानी कैम्प का जायजा, बड़ी जीत के प्रति भाजपा कार्यकर्ता दिखे आश्वस्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ता कर रहे स्ट्रांग रूम की निगरानी, शिफ्टों में दिन और रात बांटी गई है कार्यकर्ताओं को मंडलवार जिम्मेदारी, जमशेदपुर लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने लिया निगरानी कैम्प का जायजा, बड़ी जीत के प्रति भाजपा कार्यकर्ता दिखे आश्वस्त

    जमशेदपुर: जमशेदपुर लोकसभा सीट पर 25 मई को हुए मतदान के बाद जनता का जनादेश ईवीएम में कैद हो गया है। ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती 4 जून को होनी है। जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कालेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में केंद्रीय बल की निगरानी में रखी गई हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने भी ईवीएम की दिन-रात निगरानी के लिए अपने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है। भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ता तपती गर्मी के बीच प्रतिदिन को-ऑपरेटिव कॉलेज के ग्राउंड में बने टेंट में बैठकर स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं। स्ट्रांग रूम तक जाने की किसी को इजाजत नहीं है। जिला प्रशासन ने स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन्ही कैमरों की स्क्रीन गाउंड के समीप भवन में लगी है। इसी स्क्रीन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता सांसद एवं प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो को प्राप्त मतों को सुरक्षित रखने के लिए ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, इसके लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर ने लोकसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दिन जिम्मेदारी प्रदान की है। जहां कॉलेज ग्राउंड में बने टेंट में कार्यकर्ता दिन और रात ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं। गुरुवार को जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जिला पदाधिकारी एवं कार्यकताओं के संग जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में बनाये गए पार्टी के निगरानी कैम्प का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम की निगरानी में तैनात मंडल अध्यक्ष एवं मौजूद कार्यकर्ताओं से जरूरी चर्चा कर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने टेंट में बैठने के लिए कुर्सियां, कूलर, पंखे के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा जमशेदपुर लोकसभा सीट पर सांसद बिद्युत महतो के तीसरी बार जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और बिद्युत महतो के दस वर्षों के अहिर्निश सेवा से जमशेदपुर के सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ। उन्होंने विश्वास जताया कि कर्मठ भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से बिद्युत महतो पिछली बार से अधिक मार्जिन से जीतकर दिल्ली जाएंगे। निगरानी कैम्प में भाजपा कार्यकर्ता हंसी-मजाक के साथ भविष्य की चुनावी योजनाओं पर भी चर्चा कर ईवीएम की निगरानी में मुस्तैद दिखे।

    इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, सुशील पांडेय, अलाउद्दीन सिद्दकी, लकी सिंह राजपूत, सुबोध झा समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग के 7 दिवसीय निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम के प्रथम दिन 50 पौधों का वितरण
    Next Article हजारीबाग पुलिस ने बड़कागांव में लगभग एक दर्जन ट्रेक्टर जलाने वाले पांच अपराधियों को घटना में प्रयुक्त ..…

    Related Posts

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    July 14, 2026

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिनेश कुमार ने दिलाई शपथ

    July 14, 2026

    जगन्नाथ रथ यात्रा जमशेदपुर: 16 जुलाई को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्ग बंद

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक को श्रद्धांजलि

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    गोवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

    लुटता अंतिम जन: डिजिटल भारत की अधूरी सुरक्षा का कड़वा सच

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिनेश कुमार ने दिलाई शपथ

    जगन्नाथ रथ यात्रा जमशेदपुर: 16 जुलाई को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्ग बंद

    जेएनएसी में नमस्ते दिवस का आयोजन: स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    दिनेश कुमार को पश्चिम बंगाल भाजपा नेतृत्व से मिला सम्मान पत्र, संगठनात्मक योगदान की सराहना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.