Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आनंद मार्ग के 7 दिवसीय निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम के प्रथम दिन 50 पौधों का वितरण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आनंद मार्ग के 7 दिवसीय निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम के प्रथम दिन 50 पौधों का वितरण

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आनंद मार्ग के 7 दिवसीय निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम के प्रथम दिन 50 पौधों का वितरण

    पर्यावरण दिवस के अवसर पर 30 जून से 5 जून तक सात दिवसीय निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्रत्येक दिन सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक सोनारी कबीर मंदिर के पास बांटे जाएंगे। आज 30 जून को प्रथम दिन उर्मिला भवन, सोनारी कबीर मंदिर के पास एवं गदरा आनंद मार्ग जागृति शिव मंदिर के पास सुबह 6 से 8 बजे तक लगभग लगभग 50 पौधे वितरित किए गए हैं । अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने रोपन के लिए पौधा लिया जिनमें पीपल, नीम ,,त्रिफला का पौधा (आंवला, हरे एवं बहेरा)पाथर कुची( पथरी नाशक) जामुन,आम,कटहल, कचनार फूल, लाल फूल वाला सीता अशोक, ,जावा फूल (उरहुल) , तुलसी एवं अन्य तरह के पौधे । आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर की ओर से “एक पेड़ कई जिंदगी” अभियान के तहत इच्छा अनुसार लोगों के बीच पौधा वितरित किया गया । प्रत्येक व्यक्ति को तीन से चार तरह के पौधे दिए गए

     

    सुनील आनंद ने पर्यावरण के महत्व के विषय में बताते हुए कहा कि सन 1980 के बाद से धरती की सतह का औसत तापमान तकरीबन 1 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है ।नासा का कहना है कि यह गर्मी कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन ग्रीन हाउस गैसों और पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ के कारण उत्पन्न हुई है। जंगलों की अंधाधुंध कटाई ने इस समस्या को गंभीर कर दिया है ।जो कार्बन डाइऑक्साइड पेड़-पौधे शोख लेते थे वह अब वातावरण में घुल रही है, दूसरी ओर ब्रिटिश मौसम वैज्ञानिकों ने चेताया है कि अगले 5 साल पिछले 10 वर्षों के मुकाबले अधिक सर्वाधिक गर्म रहने वाले हैं। तापमान बढ़ने का सीधा असर खेती किसानी पर पड़ेगा और पैदावार कम हो जाएगी ।कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि 1 डिग्री तापमान बढ़ने से पैदावार में 3 से 7 फ़ीसदी की कमी आ जाती है।

     

     

    भारत में पर्यावरण को लेकर एक बड़ा खतरा पॉलिथीन और प्लास्टिक से भी है। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल जमशेदपुर की ओर से इस समस्या से उबरने के लिए एक पेड़ कई जिंदगी कार्यक्रम के तहत एक छोटा सा प्रयास संस्था की ओर से की जा रही है। प्रत्येक महीने कम से इसी तरह प्रत्येक महीने में संस्था की ओर से रक्तदान शिविर एवं मोतियाबिंद जांच शिविर में भाग लेने वाले सभी लोगों को पौधा दिया जाता है। पौधा देने का तरीका यह है कि जो भी अपनी योग्यता के अनुसार है पौधा लेते हैं फलदार पौधे ,शो वाले पौधे, फूल वाले पौधे एवं औषधीय पौधे दिए जाते हैं जनप्रतिनिधियों को भी पौधा भेंट किया जाता है।

     

     

    संस्था का कहना है कि जो लोग भी निशुल्क पौधा वितरण में पौधा उपहार के रूप में ले जाते हैं वह सभी धन्य है क्योंकि संस्था की ओर से एक पेड़ कई जिंदगी कार्यक्रम को सार्थक बनाने में वह बहुत बड़े सहयोगी हैं संस्था उनको आदर करता है। सुनील आनंद का कहना है कि हम लोग पौधे ग्रहण करने वाले का आभारी हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपानी की समस्या को लेकर जूझ रहे बागबेड़ा निवासी, मचा हाहाकार
    Next Article जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ता कर रहे स्ट्रांग रूम की निगरानी, शिफ्टों में दिन और रात बांटी गई है कार्यकर्ताओं को मंडलवार जिम्मेदारी, जमशेदपुर लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने लिया निगरानी कैम्प का जायजा, बड़ी जीत के प्रति भाजपा कार्यकर्ता दिखे आश्वस्त

    Related Posts

    एक्सएलआरआई और एडविया IOCM ने एआई युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की

    May 26, 2026

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    May 26, 2026

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक्सएलआरआई और एडविया IOCM ने एआई युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.