Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 29अप्रैल को आएंगे बेगूसराय जीडी कॉलेज भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह:शुभम कुमार
    बिहार बेगूसराय राजनीति

    29अप्रैल को आएंगे बेगूसराय जीडी कॉलेज भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह:शुभम कुमार

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadApril 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जीडी कॉलेज के मैदान में तीन जर्मन हैंगर पंडाल लगाए गए हैं जिसमें लगभग 15000 कुर्सियां बैठने के लिए लगाई गई है।

     

    चंदन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय:देश के गृह मंत्री अमित शाह के बेगूसराय आगमन को लेकर बेगूसराय एनडीए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। जीडी कॉलेज में होने वाले विशाल जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं ।जीडी कॉलेज के मैदान में तीन जर्मन हैंगर पंडाल लगाए गए हैं जिसमें लगभग 15000 कुर्सियां बैठने के लिए लगाई गई है। इसकी जानकारी भाजपा के जिला प्रवक्ता सह लोकसभा मीडिया प्रभारी शुभम कुमार ने दी ।उन्होंने बताया कि अमित शाह जी का हेलीकॉप्टर दिन के 1:30 बजे जीडी कॉलेज के मैदान में उतरेगा एवं इसके उपरांत वहां वह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। शुभम कुमार ने जानकारी दी की अमित शाह जी के सभा में बेगूसराय लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 50000 से अधिक की संख्या आने की उम्मीद है बतौर गृह मंत्री अमित शाह पहली बार बेगूसराय में आ रहे हैं जहां वह गिरिराज सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए अमित शाह दो बार बेगूसराय आ चुके हैं । भाजपा नेताओं के द्वारा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा के नेतृत्व में सभा स्थल का जायजा लिया गया एवं सभी तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की गई ।मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय ,नगर विधायक कुंदन कुमार, जिला महामंत्री कुंदन भारती ,जिला उपाध्यक्ष रौनक कुमार, मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला प्रवक्ता शुभम कुमार ,सुमित सन्नी, नगर अध्यक्ष रूपेश कुमार आदि लोग मौजूद थे। अमित शाह के कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है। दो दिनों से सीआरपीएफ की टीम व अमित शाह के सुरक्षा में लगने वाली विशेष टीम बेगूसराय पहुंच चुकी है व पूरे जीडी कॉलेज मैदान को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है अमित शाह के सभा के मंच पर बैठने वाले लोगों के लिए व उनसे मिलने वाले लोगो के लिए प्रशासनिक स्तर से पास निर्गत किया जा रहा है। सुरक्षा का पूरा पुख्ता इंतजाम किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के बिरसा मुंडा टाउन हॉल (सिदगोड़ा) में झामुमो के बूथ स्तरीय संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम कहा लोकसभा चुनावों में भाजपा का खाता नहीं खुल पायेगा
    Next Article बिरसानगर पुलिस को मिली सफलता अवैध शराब अर्जुन महतो को किया गिरफ्तार 

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.