Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर तथा गोड्डा जिले की महत्वपूर्ण प्रशासनिक खबरें
    Breaking News झारखंड

    जमशेदपुर तथा गोड्डा जिले की महत्वपूर्ण प्रशासनिक खबरें

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 28, 2024No Comments13 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ,गोड्डा श्री जिशान कमर की अध्यक्षता में कार्मिक एवं प्रशिक्षण कोषांग की समीक्षात्मक बैठक आहूत*

    आज दिनांक 27.04.2024 को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्री जिशान कमर की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन 2024 के सफल आयोजन को लेकर कार्मिक कोषांग एवं प्रशिक्षण कोषांग के वरीय तथा नोडल पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गई।

    बैठक के क्रम में कार्मिक कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों के कार्यों और उपलब्धता पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वह्न एवं कार्य को सुचारू रूप से करने का निर्देश दिया गया। सभी कोषांगों के कर्मी को अपने-अपने कोषांग में अनिवार्य रूप से योगदान देने हेतु निर्देशित किया गया।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी कोषागों को अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु पूर्ण रूप से प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है ताकि सभी बिंदुओं पर स्पष्टता रहे।

    बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण कैलेंडर अनुसार सभी तैयारी पूर्ण करें एवं तिथिवार सभी को चुनाव से संबंधित पूर्ण प्रशिक्षण करा लें।

    वहीं समीक्षा के क्रम में कार्मिक कोषांग एवं प्रशिक्षण कोषांग के पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी अपने-अपने कोषांग से संबंधित हैंड बुक को पूरी तरह पढ़ लें, ताकि चुनाव कार्यो के संपादन में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

    *इस मौके पर* उप विकास आयुक्त गोड्डा, श्रीमती स्मिता टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव अनुमंडल पदाधिकारी महागामा श्री राजीव कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे।

    ■ *जिले में अफीम, गांजा एवं अवैध शराब पर रोक लगाई जाए – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त,गोड्डा*

    ■ *नशा उन्मूलन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोग को चिन्हित कर सम्मानित किए जाएं :- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ,गोड्डा*

    =======================
    *आज दिनांक 27.04.2024 को* *समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ,गोड्डा एवं पुलिस अधीक्षक ,गोड्डा की संयुक्त अध्यक्षता में NCORD (Narco Coordination Centre) से सम्बन्धित बैठक आहूत की गईं।*
    *उक्त बैठक में मादक द्रव्य पदार्थों के परिचलन एवं बिक्री पर नियंत्रण हेतु बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने कहा की नशामुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न माध्यम से प्रचार प्रसार कराया जाए। उपायुक्त ने संबंधित विभागों की अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांजा की अवैध खेती पर कड़ी नजर रखते हुए औचक निरिक्षण कर अवैध पदार्थों की खेती तथा उसके परिचालन में संलिप्त लोगो पर नियमसंगत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित किए जाएं।*

    *उपायुक्त ने कहा कि नशा उन्मूलन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले को चिन्हित कर सम्मानित करे ताकि लोगो को प्रेरणा मिल सकें।*
    *उपायुक्त ने कहा कि नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु संबंधित क्षेत्र के मुखिया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सभी विभाग के कार्यालय प्रधान की जिम्मेदारी भी तय का जाय। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम में पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका है अतः नेशनल लेवल नारकोटिक्स टास्क फाॅर्स , डिस्ट्रिक्ट लेवल टास्क फाॅर्स तथा पुलिस प्रशासन को एक साथ मिलकर गंभीरता से सभी केस पर ध्यान देने तथा मॉनिटरिंग करने की आवश्यकता है।*
    *मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा श्री राजीव कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ,गोड्डा श्रीमती कंचन भुदोलिया सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद थे।*

    ◼️ *स्वीप एक्टिविटी के तहत बायोडायवर्सिटी पार्क में दो दिवसीय “गोड्डा मतदान महोत्सव” का हुआ शुरुआत।*

    ◼️ *ग्रुप डांस, फोक डांस, रैप म्यूजिक एवं झारखंडी पकवान से गुलजार हुआ बायोडायवर्सिटी पार्क*

    ◼️ *मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से ऑन द स्पॉट क्विज प्रतियोगिता का भी किया गया आयोजन*

    लोकसभा चुनाव 2024 में जनभागीदारी बढ़चढ़ कर हो, इसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्री जिशान कमर के निर्देश पर आज दिनांक 27.04.2024 को स्वीप कोषांग के माध्यम से दो दिवसीय गोड्डा मतदान महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों द्वारा मतदाताओं के बीच मतदान के महत्व और उनके अधिकारों की जानकारी दी गईं। इस कार्यक्रम की पूरी रुपरेखा इलेक्शन इन इंडिया थीम पर आधारित थी।

    इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा श्री बैजनाथ उरांव ने कहा कि शांतिपूर्ण, भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव में सबकी भागीदारी हो यही सोच की साथ जिला स्तर पर कई गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में आज हम सब स्वीप कार्यक्रम अंर्तगत बायोडायवर्सिटी पार्क में आयोजित “गोड्डा मतदान महोत्सव “में शामिल हुए है। उन्होंने उपस्थित सभी आगंतुको से अपील करते हुए कहा मतदान के दिन को छुट्टी का दिन न समझें बल्कि 1 जून के दिन एक एक व्यक्ति अपने घरों से निकल कर मतदान अवश्य करें।

    उक्त कार्यक्रम के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी, गोड्डा श्री मौन प्रकाश के द्वारा के द्वारा संबोधित करते हुए बताया गया कि गोड्डा मतदान महोत्सव को पूरी तरह से इलेक्शन के थीम पर आधारित रखा गया है। जिसके अंर्तगत विभिन्न आकर्षक कार्यक्रमों को शामिल किया गया है।आप सभी इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

    इस कार्यक्रम में अलग अलग प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं, इस पूरे आयोजन में स्थानीय कलाकार, विद्यार्थी और युवा प्रतिभागी सम्मिलित हो हुए जिन्होंने इलेक्शन आधारित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

    वहीं कार्यक्रम के दौरान ऑन द स्पॉट क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं स्वीप टीम द्वारा पार्क में घुमने आये युवा, महिला, बुजूर्ग मतदाताओं से निर्वाचन व लोकसभा आम चुनाव से जुड़े सवालों का सही जवाब देने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और मतदाता जागरूकता शपथ लेते हुए शत प्रतिशत मतदान हेतु जागरूक किया गया।

    *इस मौके पर* उप विकास आयुक्त, गोड्डा श्रीमती स्मिता टोप्पो, उप निर्वाचन पदाधिकारी, गोड्डा श्री पंकज कुमार, जिला भू- अर्जन पदाधिकारी, श्री रितेश जयसवाल, जिला खेल पदाधिकारी गोड्डा, डॉ0 प्राण महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी गोड्डा, श्रीमती मिथिला टुडू, स्वीप कोषांग के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

    ◼️ *जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्री की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आहूत बैठक संपन्न*

    ◼️ *विभिन्न बिंदुओं पर दिए महत्वपूर्ण अनुदेश*

    आज दिनांक 27.04.2024 को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्री जिशान कमर की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में समीक्षा के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्री जिशान कमर ने राजनीतिक दलों द्वारा आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, चुनावी खर्च सहित अन्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई।

    उन्होंने बताया कि जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है, अतः अब हर कार्यक्रम के आयोजन के लिए राजनीतिक दल को अनुमति लेना अनिवार्य है। इसके लिए सुविधा पोर्टल पर आसानी से ऑनलाइन आवेदन देकर अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। हर कार्यक्रम में वीडियो सर्विलेंस टीम मौजूद रहेगी।

    वहीं बैठक के दौरान उन्होंने भारत चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों से राजनीतिक दलों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कहा कि चुनाव के दौरान किए गए खर्च की सही जानकारी सभी प्रत्याशी उपलब्ध कराएंगे। जांच में खर्च का ब्यौरा गलत पाए जाने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द भी हो सकती है उन्होंने सभी से आदर्श आचार संहिता को लेकर सतर्क रहने और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया।

    वहीं बैठक को संबोधित करते हुए *पुलिस अधीक्षक, गोड्डा श्री नाथू सिंह मीना ने कहा कि* जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। इसलिए सभी राजनीतिक दल इसका अनुपालन सुनिश्चित करें।
    कोई भी व्यक्ति या राजनीतिक दल अपने वाहन या मोटरसाइकिल, आवास या कार्यालय के बाहर पार्टी का झंडा या चिन्ह अनुमति लेकर लगाए। वाहनों में लगे विभिन्न पद के बोर्ड हटा ले। किसी आयोजन के लिए समय पर सुविधा पोर्टल पर आवेदन दें।

    *इस मौके पर* अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं मौजूद थे।

    *जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने चुनाव में प्रत्याशियों के व्यय की निगरानी को लेकर की बैठक, प्रत्याशियों के चुनावी खर्च पर पैनी नजर रखने के दिए निर्देश*
    ——————————

    समाहरणालय सभागार, जमशेदुपर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में चुनाव व्यय की निगरानी के सम्बंध में बैठक आहूत की गई । उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार एवं परियोजना निदेशक आईटीडीए सह वरीय पदाधिकारी व्यय लेखा कोषांग श्री दीपांकर चौधरी बैठक में मौजूद रहे । बैठक में सभी छह विधानसभा क्षेत्र के सहायक व्यय पर्यवेक्षक (एईओ) व लेखा दल के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के द्वारा प्रचार-प्रसार एवं अन्य कार्यों हेतु किए जाने वाले खर्चों के निगरानी से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई । इसके साथ ही खर्चों का रिकॉर्ड संधारण के लिए अलग-अलग रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया गया ।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले खर्च पर पैनी नजर रखें । प्रत्याशियों के लिए अधिकतम खर्च की सीमा 95 लाख रू. निर्धारित है । प्रत्याशियों के द्वारा किए गए प्रत्येक व्यय का नित प्रतिदिन अलग-अलग रजिस्टर में संधारित करना है । तथा निर्धारित तिथि को राजनीतिक दल/ प्रत्याशी के प्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के व्यय निगरानी दल चुनावी खर्च के लेखा जोखा को आपस में मिलान करेगी। ऐसे में सभी अपने-अपने तय कार्य प्रणाली के अनुसार कार्य करते हुए अभ्यार्थियों के व्यय का निरीक्षण सुनिश्चित करे । पूरी पारदर्शिता एवं सूक्ष्मता के साथ व्यय का लेखा-जोखा संधारित करें । उन्होंने सभी टीमों को तकनीकी आधार पर संपूर्ण कार्यों के निष्पादन पर भी जोर दिया।

    पी.डी आईटीडीए सह वरीय पदाधिकारी व्यय लेखा कोषांग ने कहा कि जिला के लिए व्यय पर्यवेक्षक नामित हो चुके हैं। व्यय निगरानी दल अभ्यर्थी द्वारा किए जा रहे सभी प्रकार के खर्चों का बारीकी से अवलोकन करना और उन्हें रजिस्टर में विधिवत अंकित करना सुनिश्चित करेंगे इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होना चाहिए। किस टीम का क्या रोल है इसपर पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आपसी तालमेल स्थापित कर निर्वाचन के दायित्वों का निर्वाहन करें ताकि लोकसभा निर्वाचन 2024 में सभी प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे चुनावी खर्च पर नजर रखी जा सके।

    *मौके से 2,580 केजी जावा महुआ एवं 105 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त,टीम ने सामग्रियों को किया नष्ट*

    *जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव* के निर्देश पर शनिवार को *सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण* में जिला उत्पाद टीम ने *नावाडीह थाना अंतर्गत दाहियारी ग्राम के कोचागढ़ा टोला में निर्माण स्थल पर छापेमारी* की।

    मौके से *उत्पाद टीम ने 2,580 केजी जावा महुआ शराब एवं 105 लीटर अवैध चुलाई शराब* को जब्त किया। वहीं,अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले वस्तुओं को नष्ट किया।

    छापेमारी के क्रम में *संदिग्ध अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं* के आधार पर अभियोग दर्ज किया जा रहा है।

    छापेमारी दल में *निरीक्षक उत्पाद श्री संजीत देव,अवर निरीक्षक सदर श्री कृष्णा प्रजापति,अवर निरीक्षक उत्पाद तेनुघाट सुश्री दीपिका कुमारी आदि* शामिल थे।

    जानकारी हो कि,*लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड* पर है। उपायुक्त बोकारो ने सहायक आयुक्त उत्पाद को लगातार *अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण – बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने* का निर्देश दिया है।

    *जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, नामांकन की प्रक्रिया, पेड न्यूज, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले व्यय, आदर्श आचार संहिता के संबध में दी गई जानकारी*
    ——————————-

    स्वतंत्र, पारदर्शी एवं निष्पक्ष लोकसभा निर्वाचन संपादित करने के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। गौरतलब है कि 29 अप्रैल (सोमवार) को 09-जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी करने की तिथि निर्धारित है। बैठक में उपस्थित सदस्यों को नामाकंन पत्र कैसे प्राप्त करेंगे, अनारक्षित व आरक्षित वर्ग के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र क्रय करने हेतु जमा की जाने वाली राशि, नामांकन का समय एवं पूरी प्रक्रिया के साथ-साथ पेड न्यूज, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के संबंध में जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन हेतु प्रत्येक प्रत्याशी के लिए अधिकतम 95 लख रू. खर्च करने की राशि चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित है । चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी को अपने तथा पार्टी के खर्च का रिकॉर्ड कैसे संधारित करना है, निर्वाचन व्यय कोषांग को किस प्रपत्र में जमा करना है इसके संदर्भ में स्पष्ट जानकारी होना चाहिए। जिला स्तर पर गठित व्यय लेखा कोषांग की टीम प्रत्याशियों के चुनावी खर्च का लेखा-जोखा रखेगी, जिसका निर्धारित तिथि को प्रत्याशी के प्रतिनिधि एवं प्रशासन की टीम आपस में मिलान करेंगे । जिला नजारत शाखा से नामांकन पत्र 29 अप्रैल से मिलना शुरू हो जाएगा । नामाकंन की अतिम तिथि 06 मई होगी। नामांकन के समय प्रत्याशी के साथ अधिकतम 5 लोगों को ही निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त के कार्यालय में प्रवेश करने की अनुमति होगी । पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 03 बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन कर सकेंगे ।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर गठित एमसीएमसी कोषांग के माध्यम से पेड न्यूज पर निगरानी रखी जा रही है साथ ही सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल भी एक्टिव है। सभी तरह के प्रचार-प्रसार समाग्री का प्री सर्टिफिकेशन कराते हुए लागत राशि को अपने चुनावी खर्च में जरूर जोड़ें । आदर्श आचार संहिता का अक्षरश; अनुपालन करने का भी निर्देश दिया गया ।

    बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीएम (एसओआर) श्री महेन्द्र कुमार, निदेशक एनईपी श्री अजय साव, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी मीडिया कोषांग श्री पंचानन उरांव तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे ।

    *जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने जिला संपर्क केंद्र एवं 1950 कॉल सेंटर का किया निरीक्षण, प्राप्त शिकायतों एवं उनके निष्पादन की ली जानकारी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
    ——————————–

    लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर समाहरणालय में आम नागरिकों व मतदाताओं की सुविधा के लिए कार्यरत जिला संपर्क केंद्र (DCC) एवं 1950 टोल फ्री हेल्पलाइन कॉल सेंटर का जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होने संपर्क केन्द्र की व्यवस्था, प्राप्त शिकायतों एवं निष्पादन के अधतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की । मौके पर मौजूद उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अबतक 1413 शिकायतों का निराकरण 1950 टोल फ्री नंबर के माध्यम से तथा 704 लोगों ने संपर्क केन्द्र पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाया है ।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संपर्क केन्द्र कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आमजनों/मतदाताओं से प्राप्त शिकायतों का ससमय निष्पादन एवं संतोषजनक समाधान करने का निर्देश दिया । उन्होने कहा कि 1950 कॉल सेंटर के लिए निर्धारित समय तक कर्मी मुस्तैदी से रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान करें ।

    1950 टॉल-फ्री नम्बर सभी निर्वाचन संबंधी जानकारी के लिए “First point of call” के रूप में कार्य करती है। यह सेवा मतदाताओं को सूचना, फीडबैक, सुझाव और शिकायत की सुविधा हेतु स्थापित है जिसके अंतर्गत मतदाता का सत्यापन, मतदान केंद्र के बारे में पूछताछ, चुनाव के बारे में पूछताछ, ईवीएम के बारे में पूछताछ, मतदान की तारीखों के बारे में पूछताछ, सी-विजिल पर पूछताछ, फॉर्म जमा करने की स्थिति के बारे में पूछताछ व अन्य चुनाव संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । पूर्वी सिंहभूम जिलावासियों को 1950 टोल फ्री नंबर पर संपर्क करने के लिए 0651-1950 डायल करना होगा, 0651 जिला का एसटीडी कोड है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत चाईबासा शहर स्थित खिरवाल धर्मशाला में इंडिया गठबंधन के मुख्य चुनाव कार्यालय का झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी और मंत्री दीपक बिरूवा ने फीता काटकर उद्घाटन किया
    Next Article आगामी लोकसभा चुनाव का रंग धीरे धीरे ही सही अब बेगूसराय में अब गहराता जा रहा है।

    Related Posts

    छठ की तैयारी तेज, घाटों को दुरुस्त करने मैदान में उतरा आदित्यपुर निगम

    October 27, 2026

    चक्रवात ‘अर्णब’ के खतरे को देखते हुए जमशेदपुर में दो दिन स्कूलों में पढ़ाई स्थगित

    October 27, 2026

    जमशेदपुर में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस की अहम बैठक, सीसीटीवी और अलार्म सिस्टम दुरुस्त रखने के निर्द

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ की तैयारी तेज, घाटों को दुरुस्त करने मैदान में उतरा आदित्यपुर निगम

    चक्रवात ‘अर्णब’ के खतरे को देखते हुए जमशेदपुर में दो दिन स्कूलों में पढ़ाई स्थगित

    जमशेदपुर में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस की अहम बैठक, सीसीटीवी और अलार्म सिस्टम दुरुस्त रखने के निर्द

    मीडिया में खबर चलने के बाद जागा प्रशासन, कुदादा में बिना लाइसेंस चल रही दो पटाखा दुकानें बंद

    *मिनरल कॉलोनी में अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, चालक बाल-बाल बचा

    बोलानी में गजलक्ष्मी पूजा जारी, 56 वर्षों से चली आ रही परंपरा

    आदित्यपुर में छठ घाटों की सफाई का आगाज, दिवाली तक पूरा होगा अभियान

    ईश्वर लाल ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस की लंबी तलाश खत्म

    जनता दरबार में उठे जमीन, आवास और पेयजल से जुड़े मुद्दे

    प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत! आदित्यपुर में विवाहिता की मौत पर बवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.