Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग ने होटल, रेस्टोरेंट, मॉल व कोचिंग सेंटर संचालकों के साथ की बैठक, शहरी क्षेत्र में वोटिंग बढ़ाने के लिए दी विशेष जिम्मेदारी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग ने होटल, रेस्टोरेंट, मॉल व कोचिंग सेंटर संचालकों के साथ की बैठक, शहरी क्षेत्र में वोटिंग बढ़ाने के लिए दी विशेष जिम्मेदारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग ने होटल, रेस्टोरेंट, मॉल व कोचिंग सेंटर संचालकों के साथ की बैठक, शहरी क्षेत्र में वोटिंग बढ़ाने के लिए दी विशेष जिम्मेदारी

    जन-जन तक मतदान का संदेश पहुंचाने में जन-जन का सहयोग जरूरी… श्री मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त

     

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम संचालन को लेकर होटल, रेस्टोरेंट, मॉल व कोचिंग सेंटर संचालकों के साथ बैठक आहूत की गई। उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आहूत बैठक में सभी व्यासायिक संस्थानों से अपने स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुए शहरी मतदाताओं में मतदान के प्रति उदासीनता दूर करने को लेकर विशेष जिम्मेदारी दी गई । उन्होने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 25 मई को मतदान दिवस है। इसके लिए अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। होटल व रेस्टोरेंट संचालक मिठाई के डब्बों या खाने के पार्सल में मतदाता जागरुकता स्टीकर लगाकर घर-घर तक मतदान दिवस के संदेश को पहुंचाएं। साथ ही मॉल, कोंचिग, होटल रेस्टोरेंट में सेल्फी प्वाइंट, पोस्टर, बैनर लगाकर भी मतदान के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मतदातओं को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाएं या अन्य कोई भी गतिविधि संचालित करें जिसमें बड़ी सहभागिता हो।

     

     

    कोचिंग सेंटर संचालकों से वैसे सभी 18+ युवा मतदाता जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है उन्हें 15 अप्रैल तक फॉर्म 6 भरवाते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। सभी उपस्थित सदस्यों से भी मतदाता सूची में अपना नाम सत्यापन किए जाने की अपील की गई ताकि मतदान दिवस को वे आश्वस्त होकर बूथ तक पहुंचे और मतदान करें ।

     

    ‘वोटिंग निशान दिखाने वाले मतदाताओं को दें शॉपिंग में छूट ऑफर’

    उप विकास आयुक्त ने कहा कि अक्सर यह देखा जाता है कि ग्रामीण क्षेत्र की अपेक्षा शहरी क्षेत्र में मतदान कम होते हैं । शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शॉपिंग पर छूट की घोषणा कर दें जिससे मतदान के दौरान उंगली पर लगाई गई स्याही दिखाकर लोग शॉपिंग में छूट प्राप्त कर सकेंगे ।

    सभी व्यवसायिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने इस पर अपनी सहमति जताई तथा मतदाता जागरूकता अभियान में परस्पर सहयोग को लेकर आश्वस्त किया। इस अवसर पर सभी को मतदाता शपथ दिलाते हुए अपने साथ कम से कम 10 अन्य लोगों को बूथ तक लाने में प्रेरित करने की अपील की गई। बैठक में जेएनएसी के उप नगर आयुक्त, जिल खेल पदाधिकारी समेत 50 से ज्यादा संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीट द हीट अभियान के तहत लायंस क्लब भारत ने जरूरतमंदों के बीच बांटा ग्लूकोज
    Next Article दुमका:बीजेपी कार्यालय में तीन बिधानसभा क्षेत्र के कोर कमिटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक,लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.