Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची :सरहुल पर्व के मद्देनजर अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक एवं अपर प्रशासक नगर निगम सौरभ प्रसाद द्वारा शहर के विभिन्न सरना स्थलों का निरीक्षण किया
    Breaking News रांची

    रांची :सरहुल पर्व के मद्देनजर अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक एवं अपर प्रशासक नगर निगम सौरभ प्रसाद द्वारा शहर के विभिन्न सरना स्थलों का निरीक्षण किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राहुल कुमार के दिशा-निर्देशानुसार सरहुल पर्व के मद्देनजर आज दिनांक 10 अप्रैल 2024 को अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) रांची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक एवं अपर प्रशासक रांची नगर निगम रांची, श्री सौरभ प्रसाद द्वारा शहर के विभिन्न सरना स्थलों का निरीक्षण किया।

    इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक रांची, श्री. के.वी रमन, सहायक प्रशासक रांची नगर निगम रांची, श्रीमती निहारिका तिर्की, श्री सूरज प्रकाश चौधरी, उप समहर्त्ता जिला नजारत, रांची एवं अन्य संबंधित पुलिस/प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

     

     

    सिरम टोली, सरना टोली एवं हातमा स्थित सरना स्थलों का निरीक्षण

    अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) रांची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक एवं अपर प्रशासक रांची नगर निगम रांची, श्री सौरभ प्रसाद द्वारा सिरम टोली, सरना टोली एवं हातमा स्थित सरना स्थलों का निरीक्षण किया गया। यहां आला अधिकारियों द्वारा सरना समितियों से बेहतर व्यवस्था हेतु बातचीत भी की गयी।

    *सरना स्थलों पर अव्वल दर्जे की व्यवस्था कराने के निर्देश

    अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची, को सरना समिति द्वारा सरना स्थलोें पर लाइट, सड़क समतलीकरण, जलापूर्ति, मोबाइल टॉयलेट आदि की बेहतर व्यवस्था को लेकर समतियों द्वारा राय दी गयी। उन्होंने कहा कि इस आलोक में संबंधित पदाधिकारियों द्वारा सरना स्थलों पर हर सुविधा के लिए खाका तैयार कर लिया गया है, सभी सरना स्थल पर व्यवस्था अच्छी व्यवस्था की जाएगी ।

     

     

    अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची, ने कहा कि अधिकारियों एवं सरना समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सरना स्थल पर आवश्यक व्यवस्था के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।

    श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो इसका ख्याल रखा जाए

    अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची, ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि सरहुल पर्व के दौरान सरना स्थल पर आने वाले लोग पूजा करने के बाद सुगम तरीके से अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो सके, ऐसी व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं को आने जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो उसका ख्याल रखा जाएगा। नगर निगम द्वारा लोगों के लिए वाहन की व्यवस्था की जा रही है। जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि आपसी समन्वय के साथ सरहुल पूजा के लिए सभी तैयारियां ससमय पूरी कर ली जाए।

    सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

    सरहुल पर्व के मद्देनजर जितने भी सरना समितियां हैं, उनके साथ बैठक की गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों को लगाया जायेगा, आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं, साथ ही ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया जाएगा ताकि असामाजिक तत्व किसी प्रकार का कोई फायदा नहीं उठा पाए । ट्रैफिक किसी तरह से बाधित ना हो रूट को ध्यान में रखते हुए डायवर्ट किया जाएगा और इस संदर्भ में पूर्व में ही मीडिया में सूचना दी जाएगी।

     

     

    ध्वनि प्रदूषण न हो

    अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची, द्वारा सभी सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की ध्वनि प्रदूषण न हो इसे लेकर सभी डीजे संचालकों के साथ बैठक करें एवं लाउडस्पीकर एक्ट का अनुपालन अवश्य किया जाए। कोई भी कानून का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्र की जाएगी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव : सपा का घोषणा पत्र जारी, महिलाओं को 3 हजार रुपए पेंशन, एमए तक नि:शुल्क एजुकेशन, किसानों का ऋण माफ
    Next Article दुमका:एक्शन में आईजी संथाल परगना प्रक्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस विभाग को दिए कई निदेश

    Related Posts

    जुबली पार्क में दक्षिण भारतीय समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाई नागपंचमी, नाग देवता की विशेष पूजा

    November 13, 2026

    छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क सूप और नारियल का वितरण

    November 13, 2026

    छठ के आयोजनों में शामिल हुए सरयू राय

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुबली पार्क में दक्षिण भारतीय समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाई नागपंचमी, नाग देवता की विशेष पूजा

    छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क सूप और नारियल का वितरण

    छठ के आयोजनों में शामिल हुए सरयू राय

    2100 छठव्रतियों के बीच निःशुल्क सूप एवं पूजन सामग्री का वितरण, बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता ने बढ़ाया सेवा का हाथ

    छठ महापर्व को लेकर हर्लुंग छठ घाट की हुई साफ-सफाई, पुलिस प्रशासन और शांति समिति के सदस्यों ने संभाली कमान

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.