Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » को-ऑपरेटिव कॉलेज में पीठासीन पदाधिकारी और मतदान अधिकारी के प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    को-ऑपरेटिव कॉलेज में पीठासीन पदाधिकारी और मतदान अधिकारी के प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    को-ऑपरेटिव कॉलेज में पीठासीन पदाधिकारी और मतदान अधिकारी के प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण, बोले- मतदान दिवस के दिन बूथ पर आपकी भूमिका महत्वपूर्ण, प्रशिक्षण के दौरान अपने दायित्वों को अच्छी तरह समझें

     

    लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पीठासीन पदाधिकारी और मतदान अधिकारी के प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर में संचालित किया गया। इस 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार निरीक्षण करने पहुंचे । उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के दौरान चुनाव में बरती जाने वाली सावधानियों एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष बल दिया । साथ ही समय-समय पर दिए जाने वाले प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया । पांच दिन दो पाली में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीठासीन पदाधिकारी के साथ-साथ प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान पदाधिकारी के कुल 10972 प्रशिणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया ।

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पदाधिकारियों को चुनाव कार्य को सफलतापूर्वक और त्रुटिरहित संपन्न कराने के लिए ईवीएम पर अच्छे से हैंड्स ऑन ट्रेनिंग लेने, मास्टर ट्रेनर द्वारा बताई गई हर बिंदुओं पर बारिकी से अध्ययन करने एवं उसका पालन करने का निर्देश दिया । उन्होने कहा कि प्रशिक्षण जितना बेहतर होगा, मतदान प्रक्रिया का संचालन भी उसी अनुरूप और बेहतर तरीके से कर पायेंगे । जहां कोई शंका हो उसे बार-बार पूछें। मतदान दिवस को बूथ पर पीठासीन व मतदान पदाधिकारी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है ऐसे में अपने जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से समझें।

     

    मतदान कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ईवीएम, वीवी पैट के कनेक्शन, संचालन एवं समस्त मतदान प्रक्रियाओं का गहन प्रशिक्षण दिया गया। इसी के आलोक में प्रशिक्षण कोषांग द्वारा निर्धारित कैलेंडर के अनुसार प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। पीठासीन पदाधिकारियों के कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में मास्टर ट्रेनर द्वारा विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई। प्रथम प्रशिक्षण में उपस्थित मतदान कर्मियों से ईवीएम वीवी पैट कनेक्टिविटी एवं मॉक पोल का डेमो भी कराया गया। प्रशिक्षण कोषांग द्वारा प्रशिक्षण में भाग ले रहे प्रतिभागियों को कार्य एवं दायित्व संबंधी मार्गदर्शिका भी उपलब्ध कराया गया ।

     

     

    इस दौरान एडीएम(एसओआर) श्री महेन्द्र कुमार, डीसीएलआर घाटशिला श्री नीत निखिल सुरीन, सहायक निदेशक पंचायती राज डॉ रजनीकांत मिश्रा, जिला जनसपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘युद्ध लड़ने वाले दुनिया के बड़े-बड़े देश अपने मुद्दे लेकर भारत के पास आ रहे’, MP में बोले पीएम मोदी
    Next Article जमशेदपुर: सिख समाज के चर्चित व्यक्ति की हत्या से पहले कुख्यात पूरण चौधरी गिरफ्तार, हत्या के लिया था सुपारी, हथियार बरामद

    Related Posts

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.