Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जन्मदिन पर विशेष
    Breaking News राष्ट्रीय सिनेमा

    जन्मदिन पर विशेष

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    “कुछ पाकर खोना है। कुछ खोकर पाना है। जीवन का मतलब तो आना और जाना है। दो पल के जीवन से एक उम्र चुरानी है। ज़िंदगी और कुछ भी नहीं। तेरी मेरी कहानी है।” साल 1972 में आई शोर फिल्म का ये गीत आपने सुना होगा, गुनगुनाया होगा, जिया होगा और महसूस भी किया होगा। ये गीत संतोष आनंद जी ने लिखा था। आज महान गीतकार संतोष आनंद जी का जन्मदिन है। 05 मार्च 1929 को बुलंदशहर के पास स्थित सिकंदराबाद में जन्मे संतोष आनंद जी कभी दिल्ली में लाइब्रेरियन की हैसियत से काम किया करते थे। कविताई के शौकीन थे तो कवि सम्मेलनों में जाते रहते थे। पहले सिर्फ दूसरे कवियों को सुनने। बाद में अपनी रचनाएं सुनाने।

     

     

     

    इनकी रचनाओं ने लोगों पर इतना गहरा असल किया कि देखते ही देखते ये उस ज़माने में दिल्ली में होने वाले कवि सम्मेलनों का आकर्षण बन गए। फिर तो क्या दिल्ली क्या मुंबई, क्या सूरत तो क्या लखनऊ, देश के अलग-अलग शहरों में संतोष आनंद जी को कविता पाठ करने के लिए बुलाया जाने लगा। एक दफा मुंबई में हुए एक कवि सम्मेलन में इनकी मुलाकात ताराचंद बड़जात्या जी से हुई। ताराचंद बड़जात्या जी इनके बड़े प्रभावित हुए थे। वो चाहते थे कि ये मुंबई में ही रुक जाएं और गीतकारी करें। लेकिन तब ये मुंबई में नहीं रहना चाहते थे, सो इन्कार करके वापस दिल्ली लौट आए। मगर किस्मत में जो लिखा होता है वो तो होना ही होता है। और उसके लिए बहाने खुद ब खुद किस्मत बनाती चली जाती है।

     

     

     

    दिल्ली में मेरा नाम जोकर फिल्म की शूटिंग चल रही थी। मनोज कुमार जी भी शूटिंग करने आए थे। एक दिन इनका एक दोस्त इनके पास आया और बोला,”चलो मेरे साथ। तुम्हें मनोज कुमार बुला रह हैं।” इनका वो दोस्त अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में इनके साथ पढ़ चुका था। उनका नाम था हरी भारद्वाज। जिस वक्त हरी भारद्वाज मनोज कुमार का बुलावा देने इनके पास आए थे उस वक्त रात के 12 बजे का वक्त हो रहा था। संतोष आनंद मनोज कुमार से मिलने पहुंचे भी। मनोज कुमार खूब गर्मजोशी से इनसे मिले। फिर अगले दिन एक कविता सम्मेलन हुआ। संतोष आनंद जी ने जब अपनी कविताएं पढ़नी शुरू की तो लोग वाह-वाह कर उठे। मनोज कुमार भी दर्शक दीर्घा में बैठे थे।

     

     

     

    उस दिन मनोज कुमार भी इनकी कविताओं से बड़े प्रभावित हुए। वो कवि सम्मेलन देर रात खत्म हुआ। और मनोज कुमार भी देर रात तक ही बैठे रहे। मनोज कुमार ने इनसे वादा लिया कि ये उनकी फिल्म पूरब और पश्चिम के लिए कोई गीत लिखेंगे। मुंबई वापस लौटने के कुछ ही दिन बाद मनोज कुमार जी ने संतोष आनंद जी को फ्लाइट की टिकट भेज दी। और इस तरह दिल्ली का एक मशहूर कवि और लाइब्रेरियन मुंबई में एक गीतकार बन गया। इनका पहला गीत था पुर्वा सुहानी आई रे। हम सभी ने सुना है। किस्सा टीवी संतोष आनंद की की अच्छी सेहत के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है। जय हिंद। #SantoshAnand

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिंडाल्को से वार्ता के बाद ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस
    Next Article ‘मोदी का परिवार’ अभियान विपक्षी दलों के लिये भारी पडे़गा

    Related Posts

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    June 6, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    दो साल से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.