Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने सरकार से किया आग्रह सरकार विधानसभा बजट सत्र की अवधि बढ़ाकर 20 कार्य दिवस करे, अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने सरकार से किया आग्रह सरकार विधानसभा बजट सत्र की अवधि बढ़ाकर 20 कार्य दिवस करे, अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 11, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने सरकार से किया आग्रह सरकार विधानसभा बजट सत्र की अवधि बढ़ाकर 20 कार्य दिवस करे, अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार

     

    वर्तमान बजट सत्र (2024-25) मात्र 08 कार्य दिवसों का ही
    पंचम विधानसभा का यह सबसे छोटा बजट सत्र
    महत्वपूर्ण विभागों की बजट मांगों पर गिलोटिन जो जाएगी।

     

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक, सरयू राय ने सरकार से आग्रह किया है कि विधानसभा का बजट सत्र, 2024-25 की अवधि बढ़ाकर होली के पहले तक यानी 22 मार्च तक करे। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 24-25 का बजट सत्र वर्तमान पंचम विधानसभा का अंतिम बजट सत्र होगा। अंतिम बजट सत्र में माननीय सदस्यों के समक्ष वाद-विवाद के दौरान गत सभी वर्षों का लेखाजोखा सामने आना चाहिए। इसलिए आवश्यक है कि यह बजट सत्र कम से कम 18 से 20 दिन का होना चाहिए।

     

     

    मुझे सूचना मिली है कि सरकार ने विधानसभा का बजट सत्र (2024-25) आहूत करने के लिए माननीय राज्यपाल के समक्ष जो प्रस्ताव भेजा है उसमें केवल 8 दिन का बजट सत्र होगा। 8 दिन में से एक दिन शोक प्रस्ताव के रूप में, एक दिन सदन के समक्ष बजट रखने के दिन में तथा कम से कम एक दिन 24-25 का बजट उपस्थापन एवं तृतीय अनुपूरक (23-24) का बजट पर वाद-विवाद में लग जायेगा। यानी बजट पर वाद-विवाद के लिए मात्र 5 दिन ही बच जायेंगे। इसमें से एक दिन की कार्यवाही का बड़ा हिस्सा सदस्यों के निजी संकल्पों पर बहस में चला जाएगा। इस हिसाब से सरकार का और पंचम विधानसभा का अंतिम बजट सत्र में राज्य के वित्तीय स्थिति के विभिन्न पहलूओं पर चर्चा करने के लिए काफी कम समय बचता है।

     

     

     

    यदि हम पंचम झारखण्ड विधानसभा के विभिन्न बजट सत्रों की कार्यावधि को देखे तो वित्तीय वर्ष 2020-21 में 18 दिन, 2021-22 में 16 दिन, 2022-23 में 17 दिन और 2023-24 में 17 दिन का बजट सत्र हुआ। यानी वर्ष 2021-22 में सबसे कम 16 दिन का और 2020-21 में सबसे अधिक 18 दिनों का बजट सत्र हुआ। इस दृष्टिकोण से भी कम से कम 18 से 20 दिनों का बजट सत्र इस वर्ष अवश्य होना चाहिए।

     

     

    वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट सत्र आहूत करने के विषय में मैंने दूरभाष पर राज्य के माननीय संसदीय कार्य मंत्री, माननीय राज्यपाल के प्रधान सचिव और माननीय मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव से वार्ता किया और उन्हें अपनी भावना से अवगत कराया। मुझे लगता है कि जिस तरह से भारत सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट सत्र में देश के सामने अर्थव्यवस्था पर एक श्वेत पत्र रखा है, उसी प्रकार झारखण्ड सरकार को भी अपने कार्यकाल के अंतिम बजट सत्र में राज्य की अर्थव्यवस्था पर एक श्वेत पत्र सदन के समक्ष रखना चाहिए। ज्ञातव्य है कि जब यह सरकारी बनी थी, तब वर्ष 2020-21 में इस सरकार ने राज्य की अर्थव्यवस्था पर एक श्वेत पत्र जारी किया था। व्यवहारिक होगा कि वर्ष 2024-25 के बजट सत्र में भी राज्य की अर्थव्यवस्था पर एक श्वेत पत्र रखा जाय।

     

     

    कल राज्य सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक भी होनेवाली है और कल झारखंड के माननीय राज्यपाल भी राँची में रहेंगे। ऐसी स्थिति में सरकार को चाहिए कि बजट सत्र की अवधि बढ़ाकर होली के पूर्व के कार्यदिवस तक ले जाए। यानी इस बजट सत्र का आंरभ 23 फरवरी, 2024 को हो रहा है तो इस सत्र का अवसान 22 मार्च, 2024 को हो तब विभिन्न विभागों के बजटों की बारिकियों पर चर्चा करने के लिए सदन को 20 कार्यदिवस का समय मिलेगा। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व वर्ष 2024-25 का बजट सत्र 09 फरवरी, 2024 से आरंभ होकर 29 फरवरी तक चलनेवाली थी, जिसमें कुल 14 कार्यदिवस घोषित थे। हम सभी अवगत है कि राज्य सरकार का बजट केवल राज्य की वित्त का लेखाजोखा का पुलिन्दा ही नहीं होता है बल्कि यह राज्य की अर्थव्यवस्था, सामाजिक व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था का आईना भी होता है।

     

     

     

    मेरा राज्य सरकार से अनुरोध है कि कल की मंत्रिपरिषद की बैठक में बजट की अवधि 22 मार्च तक बढ़ाये। यदि यह महसूस हो कि राज्य की वर्तमान सरकार अभी-अभी बनी है और इसके कैबिनेट का विस्तार भी अभी तक नहीं हुआ है तो ऐसी स्थिति में यदि राज्य सरकार संपूर्ण वार्षिक बजट पर चर्चा करने की स्थिति में नहीं है तो सरकार को सदन के समक्ष वर्ष 2024-25 का बजट रखकर इस पर तीन माह का लेखा अनुदान ले लेना चाहिए, ताकि जून माह तक सरकार का काम चलाने के लिए निधि की व्यवस्था विधानसभा करे और जून महिने में सरकार पूरा बजट पारित कराये। तबतक लोकसभा का चुनाव प्रक्रिया भी सम्पूर्ण हो जाएगा और केन्द्र सरकार से राज्य को विभिन्न मदों में मिलनेवाले सहायता अनुदान, ऋण तथा बाजार ऋण की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगा। ऐसा होने से आगामी नवम्बर माह में विधानसभा का चुनाव घोषित होने के पूर्व राज्य की अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ता का ठोस आकलन भी हो जाएगा।

     

     

    किसी भी सूरत में मात्र 8 दिनों की अवधि में सम्पूर्ण बजट पर वाद-विवाद करना संभव नहीं हो पाएगा। अधिकांश विभागों के बजट गिलोटिन (बहस बंद) हो जायेंगे और सदन का बजट व्यय स्वीकृत करने हेतु चर्चा के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पायेगा

    अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने सरकार से किया आग्रह सरकार विधानसभा बजट सत्र की अवधि बढ़ाकर 20 कार्य दिवस करे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पश्चिम के विधायक  बन्ना गुप्ता ने कदमा क्षेत्र में किये जा रहे विकाश कार्यों का निरीक्षण किया
    Next Article JAMSHEDPUR:प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से आयोजित होने वाले मीडिया कप क्रिकेट 2024 के लिए रविवार को जर्सी लॉन्च

    Related Posts

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    May 26, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.