Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों के साथ खनन एवं भूतत्व विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा की
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों के साथ खनन एवं भूतत्व विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा की

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों के साथ खनन एवं भूतत्व विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा की।

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा संचालित सभी खनन योजनाओं की जानकारी ली, अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।

    ★ पूर्व से आवंटित खनिज ब्लॉकों में जल्द से जल्द खनन कार्य प्रारंभ कराएं

    ★ फॉरेस्ट क्लीयरेंस के कार्य ससमय पूरा करें

    ★ विभाग द्वारा चिन्हित 10 विभिन्न खनन ब्लॉक को जल्द चालू करें

    — श्री चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री

     

    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में खनन एवं भूतत्व विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति की गहन समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खनन विभाग राजस्व का एक मुख्य स्रोत माना जाता है। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वैसे खनन ब्लॉक जिनका पहले से नीलामी अथवा आवंटन हो चुका है उन खनन ब्लॉकों को जल्द से जल्द चालू किया जाए। खनन कार्य का जिम्मा जिस कंपनी या संस्थान को आवंटित किया गया है उनके साथ बैठक कर खनन कार्य शीघ्र प्रारंभ कराएं। खनन कार्य संचालित करने वाले वैसे कंपनी जो खनन कार्य में रुचि नही दिखा रहे हैं उन्हें स्पष्टीकरण (शोकॉज) कर उनका आवंटन रद्द करें। बैठक में मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों से राज्य के विभिन्न खनिज ब्लॉकों की नीलामी करने संबंधित कार्य प्रगति की जानकारी ली तथा फरवरी माह 2024 के अंत तक खनन विभाग द्वारा चिन्हित 10 विभिन्न खनन ब्लॉक के नीलामी अथवा आवंटन प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

     

     

    मेजर तथा माइनर खनिज ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने का निर्देश

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मार्च माह 2024 तक मेजर तथा माइनर खनिज ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया से संबंधित सभी कार्यवाही पूरा कर ली जाए। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वैसे कोल ब्लॉक जिनका नीलामी हो चुका है और अबतक खनन कार्य शुरू नहीं हुआ है उन सभी कोल ब्लॉकों में खनन कार्य अविलंब चालू कराएं। खनन कार्य विलंब होने से राजस्व का नुकसान होता है, इस बात का ध्यान अवश्य रखें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वैसे कोल ब्लॉक जिनका फॉरेस्ट क्लीयरेंस नहीं हो सका है, वैसे कॉल ब्लॉकों के फॉरेस्ट क्लीयरेंस हेतु प्रधान सचिव वन विभाग के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित करते हुए सभी प्रक्रिया पूरा करें ताकि खनन कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि खनिज ब्लॉक के ऑक्शन कार्य में फॉरेस्ट क्लीयरेंस बाधा न बने इसका पूरा ध्यान रखें। बैठक में मुख्यमंत्री ने बालू घाट ऑक्शन की भी जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को बालू आसानी से और उचित कीमत पर प्राप्त हो सके इसके लिए विभाग निरंतर मॉनिटरिंग करे ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बालूघाट के टेंडर प्रक्रिया में कोई बाधा उत्पन्न हो रही है तो उसका निराकरण जल्द कर लें। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खनन विभाग में जियोलॉजिस्ट के स्वीकृत पद के आलोक में कार्यहित को देखते हुए वर्तमान में संविदा पर नियुक्ति करें तथा नियमित नियुक्ति हेतु जेपीएससी को अधियाचना भेजें।

     

     

    बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री एल०खियांग्ते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार चौबे, खनन विभाग के सचिव श्री अबू बकर सिद्दीकी, उद्योग विभाग के सचिव श्री जितेंद्र कुमार सिंह, निदेशक खनन श्री शशि रंजन सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन के आवास से धीरज साहू की BMW कार बरामद ,ईडी ने 10 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया
    Next Article कुंथा यादव अवैध कोयला के मास्टर माइंड अपने चेला-चपाटे कासिम सेख,अमर मंडल तथा सुनील सिंह के सहयोग से नाला के कास्ता ,सुल्तानपुर से ट्रक में अवैध कोयला खफाते है पश्चिम बंगाल तथा बिहार

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.