Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट किया पेश, कहा- गरीब, महिलाएं, युवा और किसानों की जरूरतें हमारी प्राथमिकताएं
    Breaking News Headlines राजनीति

    वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट किया पेश, कहा- गरीब, महिलाएं, युवा और किसानों की जरूरतें हमारी प्राथमिकताएं

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट किया पेश, कहा- गरीब, महिलाएं, युवा और किसानों की जरूरतें हमारी प्राथमिकताएं
    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले आज अंतरिम बजट पेश कर रही हैं। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट होगा। यह बजट अंतरिम प्रकृति का है और वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए व्यापक बजट आम चुनाव के बाद नई सरकार के गठन के बाद ही पेश किया जाएगा।

    बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारे युवा देश में उच्च आकांक्षाएं हैं। उन्हें अपने वर्तमान पर गर्व है और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशा और विश्वास है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी सरकार को उसके शानदार काम के आधार पर लोग फिर से शानदार जनादेश देंगे।” उन्होंने आगे कहा कि हमें गरीब, महिलायें, युवा और अन्नदाता पर फोकस रखने की जरूरत है। उनकी जरूरतें और आकांक्षाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं।

     

     

    उन्होंने आगे कहा, “भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले 10 वर्षों में गहरा सकारात्मक परिवर्तन देखा है। भारत के लोग अब आशावाद के साथ भविष्य की ओर देख रहे हैं। लोगों के आशीर्वाद से, जब हमारी सरकार – पीएम मोदी के नेतृत्व में 2014 में सत्ता संभाली, तब देश को सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। सरकार ने उन चुनौतियों पर सही तरीके से काबू पाया…”

    ‘नारी शक्ति’ पर वित्त मंत्री सीतारमण का कहना है, “10 वर्षों में उच्च शिक्षा में महिलाओं का नामांकन 28% बढ़ा है, एसटीईएम पाठ्यक्रमों में लड़कियों और महिलाओं का नामांकन 43% है, जो दुनिया में सबसे अधिक में से एक है। कार्यबल में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। तीन तलाक को अवैध बनाना, संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 1/3 सीटें आरक्षित करना, पीएम आवास योजना के तहत महिलाओं को 70% से अधिक घर देने से उनकी गरिमा बढ़ी है।”

     

     

     

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘अमृत काल के लिए रणनीति’ बताते हुए कहा, “हमारी सरकार ऐसी आर्थिक नीतियां अपनाएगी जो विकास को बढ़ावा दें और बनाए रखें, समावेशी और सतत विकास की सुविधा प्रदान करें, उत्पादकता में सुधार करें, सभी के लिए अवसर पैदा करें, उन्हें अपनी क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करें और ऊर्जा निवेश और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संसाधनों के उत्पादन में योगदान दें…”

    इस बीच बजट से पहले पीएम मोदी का भी एक बयान सामने आया है। बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने कहा, ”आप सभी को वर्ष 2024 के लिए राम राम। नए संसद भवन में आयोजित पहले सत्र के अंत में इस संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मंजूरी देने का एक बहुत ही गरिमामय निर्णय लिया।”

    उन्होंने कहा, “चुनाव से ठीक पहले, हम पूर्ण बजट प्रस्तुत नहीं करते हैं, यह हम नई सरकार चुने जाने के बाद करेंगे। यह अंतरिम बजट हमारे लिए एक दिशानिर्देश है। मुझे उम्मीद है कि देश समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुएगा। सबका विकास हो रहा है। आपके आशीर्वाद से यह यात्रा जारी रहेगी। राम राम।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री वैकुंठ धाम हनुमान मंदिर के शुभ कलश यात्रा में शामिल हुए समाजसेवी पप्पू सिंह
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ फूटा आदिवासी संगठनों का आक्रोश,जगह- जगह जलाए टायर, आवागमन बाधित

    Related Posts

    रामगढ़ बैटरी ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    May 25, 2026

    टाटा लीज नवीकरण प्रस्ताव को सार्वजनिक करे जिला प्रशासन जमशेदपुर।

    May 25, 2026

    रामगढ़ बरकाकाना रेलवे पुलिस ने टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18101 B -4 कोच से भारी मात्रा में गांजा किया बरामद

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रामगढ़ बैटरी ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    टाटा लीज नवीकरण प्रस्ताव को सार्वजनिक करे जिला प्रशासन जमशेदपुर।

    रामगढ़ बरकाकाना रेलवे पुलिस ने टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18101 B -4 कोच से भारी मात्रा में गांजा किया बरामद

    शहर के जुबिली अम्यूजमेंट पार्क के समीप रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.