Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाल विवाह के शत प्रतिशत उन्मूलन हेतु सामाजिक स्तर पर जागरूकता बेहद जरूरी – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बाल विवाह के शत प्रतिशत उन्मूलन हेतु सामाजिक स्तर पर जागरूकता बेहद जरूरी – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने समाहरणालय परिसर से आईसीआरडब्ल्यू, उमंग और मंथन परियोजना के तहत नुक्कड़ नाटक दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

    बाल विवाह के शत प्रतिशत उन्मूलन हेतु सामाजिक स्तर पर जागरूकता बेहद जरूरी – उपायुक्त

    *◼️अभियान का उद्देश्य बालिका शिक्षा एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देना*

    आज दिनांक 05.01.2024 को आईसीआरडब्ल्यू, शिक्षा विभाग एवं जिला समाज कल्याण कार्यालय, जामताड़ा के संयुक्त तत्वावधान में समाहरणालय जामताड़ा परिसर से बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता एवं बाल विवाह उन्मूलन हेतु आईसीआरडब्ल्यू, उमंग एवं मंथन परियोजना के तहत अवेयरनेस हेतु नुक्कड़ नाटक टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर “उजाले की ओर बिटिया की दौड़ ” अपनी पढ़ाई पूरी करो, अपने सपने को साकार करो संबंधित पंपलेट का विमोचन भी किया गया।

    मौके पर उपायुक्त ने नुक्कड़ नाटक टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा इस अभियान का उद्देश्य बालिका शिक्षा एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है साथ ही बाल विवाह के रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक करना है। आप लोग बेहतर तरीके से अपने अभिनय का प्रदर्शन करते हुए बाल विवाह उन्मूलन हेतु लोगों को जागरूक करें तथा क्षेत्र में अच्छा संदेश दे। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राथमिक और उच्च कक्षाओं में किशोरियों का समय पूर्व विद्यालय छोड़ देना एवं विद्यालय तक पहुंच ही ना पाना बाल विवाह को बढ़ावा देने में मुख्य चिंता के विषय हैं। बाल विवाह के उन्मूलन हेतु सामाजिक सहभागिता भी बहुत जरूरी है। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के बीच जानकारी हो एवं किशोरियों का शादी कम उम्र में नहीं हो पाए। शादी का निश्चित उम्र में उसकी शादी हो। वहीं जिले की किशोरियां सशक्त हों और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा पाएं।

    वहीं उन्होंने टीम को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से महत्वाकांक्षी योजना सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के बारे में जागरूकता का प्रसार करेंगे ताकि अधिक से अधिक किशोरी को इस योजना का लाभ मिल सके एवं बच्चियां पढ़ाई की ओर अग्रसर हो सकें।

    आगे उन्होंने कहा कि जिला अंतर्गत जामताड़ा एवं नाला प्रखंड के विभिन्न स्थानों में “उमंग” कार्यक्रम के माध्यम से 10-18 वर्ष की किशोरियों के साथ लिंग आधारित भेदभाव की समाप्ति एवं समाज मे लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच पैदा करेगी, ताकि किशोरियों के जीवन कौशल में सुधार आ सके और वे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित हों।

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति कलानाथ, उमंग कार्यक्रम के संबंधित कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा ने आज समाहरणालय परिसर से कृषि विभाग के योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु बिरसा किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Next Article जामताड़ा: बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के रांगाशोला के अजय नदी से रोजाना हो रही है 2 सौ की संख्या में ट्रैक्टर से अवैध बालू की तस्करी , माफियाओं की बल्ले-बल्ले

    Related Posts

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    July 4, 2026

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया, मृतक के परिजनों से भेंट किया

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.